देश का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनेगा पीएमसीएच

 पटना। पीएमसीएच(पटना चिकित्सक महाविद्यालय एवं अस्पताल) देश का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है। 5540 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल में 5462 बेड होंगे। अभी विश्व का सबसे बड़ा अस्पताल चीन के ताइवान में है, जहां 10 हजार बेड की सुविधा है।। पीएमसीएच में अभी करीब 1800 बेड हैं। पहले फेज में 2073 बेड की व्यवस्था होगी। विश्वस्तरीय पीएमसीएच के पहले चरण में निर्मित भवन का उद्घाटन अगले साल 25 फरवरी को होगा। उस दिन पीएमसीएच को बने हुए 100 साल का हो रहा है। अस्पताल के स्थापना दिवस पर ही पहले चरण के भवन का उद्घाटन कराने का निर्णय लिया गया है।
उद्घाटन के मौके पर देश-विदेश में कार्यरत पीएमसीएच के करीब दो हजार पूर्ववर्ती छात्र मौजूद रहेंगे। खबर के मुताबिक देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उद्घाटन कराने का निर्णय लिया गया है। कोशिश हो रही है कि पहले चरण में ही एयर एंबुलेंस उतरने की सुविधा भी बहाल हो जाए। पहले चरण के भवन की छत पर ही एयर एंबुलेंस उतरने के लिए हैलीपैड का निर्माण किया गया है।
भवन सात मंजिला होगा, अस्पताल तीन फेज में बनेगा। भवन सात मंजिला होगा। इसमें 36 विभाग काम करेंगे। सभी क्लिनिकल विभागों के इंडोर की सुविधा बहाल होगी। दूसरे और तीसरे फेज में अन्य विभाग बनेंगे। एक ही छत के नीचे मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग हॉस्टल, डॉक्टर चैंबर, क्लास रूम, सभी जांच, ब्लड बैंक आदि की सुविधाएं मिलेंगी। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण एजेंसी को सात साल की बजाय पांच साल में ही पूरा करने को कहा था।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!