छठ पर्व की तैयारी: जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

मुजफ्फरपुर। श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का महान पर्व छठ व्रत के सफल, सुचारू और सुरक्षित आयोजन की तैयारी जोरों पर है। छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आवश्यक फीडबैक और सुझाव प्राप्त किए गए तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की टीम के साथ नगर निगम के अंतर्गत सीढ़ी घाट से चंदवारा घाट तक इंफ्लेटेबल बोट के माध्यम से निरीक्षण किया। उन्होंने अखाड़ा घाट, सूर्य नारायण घाट, आश्रम घाट, लकड़ी ठाढी़ घाट सहित अन्य घाटों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद साहू पोखर घाट, पड़ाव पोखर घाट और आरडीएस कॉलेज घाट का भी निरीक्षण किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने घाटों पर व्यवस्था सुधार के लिए सुझाव लिए।

छठव्रतियों की सुरक्षा प्राथमिकता:

मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीमें सक्रिय हैं। नगर निगम द्वारा घाटों की नियमित निगरानी की जा रही है, और साफ-सफाई से लेकर अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी कार्य ससमय पूरे करने का आश्वासन दिया गया है।

घाटों पर एसडीआरएफ की तैनाती, नाव और गोताखोरों की व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, लाइटिंग, मेडिकल टीम और कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं छठव्रतियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए मुहैया कराई जाएंगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ व्रतियों की बड़ी संख्या होती है, जहां स्थानीय तालाबों पर अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इसके लिए सभी बीडीओ और सीओ को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण करें और समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करें।

स्थानीय सुझावों का लिया जा रहा ध्यान:

जिलाधिकारी ने बताया कि आज छठ घाटों का प्रथम निरीक्षण कर स्थिति की वास्तविक जानकारी ली गई है। स्थानीय लोगों से प्राप्त सुझावों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण का कार्य सतत रूप से जारी रहेगा ताकि छठव्रतियों के लिए सुगम, सुचारू, सुरक्षित और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम, नगर आयुक्त श्री विक्रम वीरकर, एएसपी श्री भानु प्रताप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, अपर समाहर्ता आपदा श्री मनोज कुमार समेत कई अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा