भाकपा माले की ‘बदलो बिहार न्याय पदयात्रा’ बंदरा प्रखंड से हुई प्रारंभ

मुजफ्फरपुर। भाकपा माले की “बदलो बिहार न्याय पदयात्रा” आज शनिवार को बंदरा प्रखंड स्थित हाई स्कूल मैदान से आरंभ की गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व माले जिला सचिव कृष्मोहन, बंदरा प्रखंड सचिव रामबली मेहता, गायघाट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व राज्य कमिटी सदस्य जितेंद्र यादव, औराई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कॉमरेड अफताब आलम, राज्य कमिटी सदस्य शत्रुधन सहनी और अन्य प्रमुख नेता कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा बंदरा हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर बंदरा चौक, छपड़ा, बलगमा में नुक्कड़ सभाएं करते हुए बरियारपुर बहुंची पहुँची, जहाँ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि बिहार में बदलाव की आवश्यकता है और इसे केवल न्याय एवं समता के सिद्धांतों पर आधारित एक नए बिहार के निर्माण से हासिल किया जा सकता है। नेताओं ने संविधान की रक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान में सभी नागरिकों से धार्मिक और जातिगत भेदभाव न करने का वादा किया गया था।”

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में संविधान खतरे में है, गरीबों, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। बिहार के विकास और न्याय के लिए सभी को एकजुट होकर इस अन्याय और विभाजनकारी साजिशों का विरोध करना होगा।

यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के बाद बरियारपुर चौक, बलहिया, करैला, बड़गांव जरंगी, बखरी होते हुए सरफुद्दीनपुर की ओर रवाना हुई।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई