नालन्दा में लगा नॉनवेज पर पूरी तरह से बैन

 नालन्दा। बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी में नॉनवेज खाने के शौकीन लोगों के लिए एक खास खबर है। प्रशासन ने जैन धर्म के पवित्र त्यौहार के मद्देनजर शहर में नॉनवेज पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। प्रशासन एक तरफ तो सड़कों से अतिक्रमण हटा रहा है, वहीं दूसरी तरफ लाउडस्पीकर से मांस बेचने वालों को इस रोक की जानकारी दे रहा है।
दरअसल, जैन धर्म के लोग दिवाली के समय भगवान महावीर की खास पूजा करते हैं। इस उत्सव में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु पावापुरी पहुंचते हैं। माना जाता है कि पावापुरी भगवान महावीर की आखिरी देशना स्थली है। यहां जैन समुदाय के कई मंदिर हैं, जो उनकी आस्था को दर्शाते हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए इस त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराना एक बड़ी जिम्मेदारी है।
दरअसल जैन धर्म के अनुयायी दिवाली के समय पावापुरी में भगवान महावीर की विशेष पूजा करते हैं। देश के कई हिस्सों से जैन धर्मावलंबी बड़ी तादाद में पावापुरी पहुंचते हैं। वहीं पावापुरी में जैन संप्रदाय के कई विशेष मंदिर हैं। ये कुल मिलाकर उनकी आस्था के एक बड़े प्रतीक हैं। एक अखबार के अनुसार इसीलिए पावापुरी में इस उत्सव के पूरे समय तक मांस बेचने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
यह भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण दिवस है, जो 27 अक्टूबर से 02 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन की टीम पावापुरी के सभी इलाकों पर नजर रखे हुए है। जैन धर्म के लोगों की सुरक्षा के लिए पूरा प्रशासन चौकन्ना है। इससे पहले जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जैन मंदिर जाकर तैयारियों का जायजा भी लिया था।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई