समस्तीपुर : कार और ऑटो की टक्कर में मां-बेटी सहित तीन की मौत, चार घायल

 समस्तीपुर। समस्तीपुर में बुधवार की दोपहर ऑटो व कार के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में मां बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, चार लोग जख्मी हो गए. जख्मी लोगों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया.
मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना के मधेपुर वार्ड संख्या दस निवासी मनोज प्रसाद की पत्नी गीता देवी (45 वर्ष), उनकी पुत्री कंचन कुमारी (22 वर्ष), विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्थ कल्याणपुर निवासी चंदशेखर पासवान के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में दरभंगा के लहेरियासराय निवासी सतीश चंद्र झा के पुत्र सूर्य मोहन नारायण झा (45 वर्ष), विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समरथा निवासी कपिल पासवान के पुत्र सुरेंद्र पासवान (40 वर्ष), दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया निवासी सुद्दीन राय के पुत्र राजन कुमार (24 वर्ष), विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफ़ापुर निवासी टुनटुन पासवान के पुत्र राजकुमार पासवान (25 वर्ष) शामिल है.
घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर ब्रह्म स्थान के समीप की है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद पहुंची डायल 112 की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बेगूसराय से समस्तीपुर की ओर जा रही कार ने ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सामने से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं, इलाज के दौरान एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के अधिकारी एसआई लक्ष्मीकान्त झा जांच पड़ताल में जुटे थे. इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 28 को बांस बल्ला लगाते हुए सड़क जाम कर दिया. जाम की वजह से दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं.
बताया जा रहा है कि कार सवार सूर्य मोहन नारायण झा अपने एक साथी के साथ कलकत्ता से घर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा ऑटो में टक्कर हो गई. वहीं, ऑटो सवार जख्मी ने बताया वह मुसरीघरारी से सवारी लेकर दलसिंहराय लौट रहा था. इसी दौरान कार ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है.

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    • By TN15
    • August 27, 2026
    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प