सर्वधर्म प्रार्थना और संकल्प सभा आयोजित

दीपक तिवारी 

गांधी शांति प्रतिष्ठान, मुजफ्फरपुर केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना और संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, और गांधीजनों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का आयोजन लंगट सिंह कॉलेज के गांधी उद्यान में किया गया, जहां गांधी प्रतिमा के निकट सभी उपस्थित लोगों ने सर्वधर्म प्रार्थना की और गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेणे कहिए…” का सामूहिक गायन भी किया गया। इसके साथ ही शांति पाठ का भी आयोजन हुआ। प्रार्थना की अगुवाई समाजकर्मी रंजीत कुमार ने की।

सभा को संबोधित करते हुए जेपी आंदोलन के प्रमुख सिपाही डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा, “गांधी विचार अमर है और पूरी दुनिया इसे स्वीकार करती है, क्योंकि गांधी का दर्शन मानवता की रक्षा के लिए सत्य, अहिंसा, और शांति को केंद्र में रखता है।” उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज में नफरत की आवाजें सुनाई दे रही हैं, गांधी का मार्ग ही देश को एकजुट और खुशहाल बना सकता है।

लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी ने जिन सात पापों की बात की थी, उनसे छात्रों को अपने को बचाने की आवश्यकता है, क्योंकि वे ही भारत का भविष्य हैं। वहीं, पूर्व प्राचार्य प्रो. विजय कुमार जायसवाल ने गांधी को एक महान पर्यावरणविद् के रूप में याद किया और कहा कि गांधी ने प्रकृति के साथ सदैव समन्वय की बात की।

पूर्व कुलपति प्रो. प्रसून कुमार राय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “आज के दौर में गांधी सबसे अधिक प्रासंगिक हैं और दुनिया की रक्षा गांधी के रास्ते पर चलकर ही हो सकती है।” इसी क्रम में पूर्व प्राचार्य हरिनारायण ठाकुर ने कहा कि दुनिया में शांति और सद्भावना की आखिरी उम्मीद गांधी के विचारों में ही दिखाई देती है।

गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में विवेकानंद और गांधी के युवाओं के प्रति विचारों को दोहराते हुए कहा कि गांधी ने युवाओं को समाज से जुड़ने और उसकी समस्याओं को समझने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन गांधी शांति प्रतिष्ठान के सचिव अरविंद वरुण ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्ण मोहन ने किया। कार्यक्रम में रमेश चंद्र, प्रो. देवव्रत अकेला, प्रो. राकेश कुमार सिंह, डॉ. श्याम कल्याण, पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता समेत कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

    एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, पीएम मोदी ने कहा- ‘Proud Moment’

    CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

    CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गांधी जयंती से सीजेपी का आंदोलन! 

    How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

    How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात