बाढ़ में ‘मसीहा’ बने पप्पू यादव ने खोला ‘खजाना’

कहा- ‘इतना पैसा है जितना भारत सरकार…

पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव इन दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों में मसीहा बनकर दौरा कर रहे हैं. सिर्फ दौरा ही नहीं बल्कि खूब मदद भी कर रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों को पैसे बांट रहे हैं. इस बीच बीते मंगलवार (01 अक्टूबर) को सुपौल में पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया और सरकार पर तंज भी कसा. सुपौल सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उनके पास गरीबों की मदद के लिए इतना पैसा है जितना भारत सरकार के पास भी नहीं है.
सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री और सहायता राशि वितरित करने के बाद यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक दिन में कितना पैसा बांट सकता है? 5 लाख… 10 लाख? पप्पू यादव ने जोर देकर कहा कि जब तक वे जीवित हैं तब तक वे गरीबों को मरने नहीं देंगे. इस बीच पप्पू यादव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह रुपये बांटते दिख रहे हैं.
सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब बाढ़ आती है तो लोगों को भूख से परेशान होने के बाद ही कम्युनिटी किचन की शुरुआत की जाती है. जैसे ही स्थिति थोड़ी सामान्य होती है तो इन्हें बंद कर दिया जाता है. उन्होंने बताया कि उन्होंने विभिन्न स्थानों पर नाव को खरीदा और लगभग 20 हजार खाद्य पैकेट्स का वितरण किया. जब खाद्य सामग्री समाप्त हो गई तो उन्हें पैसा बांटना पड़ा.
बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. इस बीच जहां कमी दिख रही है उस इलाके में अधिकारियों को फोन कर या मौके पर ही अधिकारियों को फटकार भी लगा रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने फोन पर एक पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए यह कहा था कि, “फोन क्यों नहीं उठाते हो इन लोगों का आप? चार दिन से लाइन क्यों नहीं है? चार दिन से क्या बीवी के पास सोए हुए थे? अभी हम बोल रहे हैं तो कह रहे हैं चालू हो गया. आपकी जिम्मेदारी क्या है?” यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

  • Related Posts

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading
    EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, ‘सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने…’
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज (मंगलवार) प्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    • By TN15
    • August 4, 2026
    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    • By TN15
    • August 4, 2026
    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    • By TN15
    • August 4, 2026
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    • By TN15
    • August 4, 2026
    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    • By TN15
    • August 4, 2026
    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…

    • By TN15
    • August 4, 2026
    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…