कौशांबी पार्क पप्पू चौपाल ने महात्मा गांधी जयंती पर किया पार्क के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित

 राकेश जाखेटिया

नई दिल्ली । पप्पू चौपाल पर सभी पार्क प्रेमियों द्वारा महात्मा गांधी जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम एक अभियान चलाकर पार्क को साफ किया गया । महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों के साथ उपस्थित जनमानस द्वारा पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम स्थल पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर कर अधिकांश पार्क प्रेमियों ने पुष्प अर्पित किए । महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों वैष्णव जन तो तेने कहिए प्रीत पराई , रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम , साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल का सभी ने आनंद लिया । चौपाल के संस्थापक सदस्य राकेश जाखेटिया ने महात्मा गांधी जी के जीवन पर अपने विचार रखें । बताया की आज 2 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । गांधी जी को सफाई ,सादगी, शांति , अहिंसा और सत्याग्रह अत्याधिक पसंद थी। उनकी जीवन शैली में खादी एवं चरखा का बहुत महत्व था । तीन आंदोलन आपके प्रमुख रहे असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन । गांधी जी का सोचना था कि देश जब तक उन्नति नहीं कर सकता जब तक अंतिम पंक्ति में बैठा हुआ व्यक्ति खुश ना हो।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व . लाल बहादुर शास्त्री जी के बलिदान को भी याद किया गया । आपका जीवन भी बहुत ही सादगी भरा तथा ईमानदार रहा । आपने देश को जय जवान – जय किसान का नारा दिया । सभी ने भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।

विदेश से कुछ समय के लिए आया गुप्ता परिवार ने भी महात्मा गांधी जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

महात्मा गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए पार्क के सभी सफाई कर्मचारियों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया ।


कार्यक्रम के अंत में पप्पू चौपाल के सक्रिय सदस्यो का पूर्व पार्षद मनोज गोयल जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया । जिन्होंने प्रारंभ से आज तक सभी गतिविधियों में अग्रणीय भूमिका निभाई । जिसमें प्रमुख रहें ….कमल गुप्ता , पवन गुप्ता , श्याम वैश्य , गौरव वर्मा , मनीष जैन , वरुण शर्मा , रविंद्र नागर , चौधरी नवल किशोर , अशोक परवाल , अशोक मंनुवाल , मुदित कुमार आदि

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…