पानी की कमी से परेशान महिलाओं ने किया पंचायत कार्यालय का घेराव

रानीगंज- रानीगंज के बल्लभपुर इलाके में पानी की कमी के कारण महिलाओं ने बुधवार को पंचायत कार्यालय का घेराव किया और सड़क पर बाल्टियां और घड़े रखकर रोड जाम कर दिया। उन्होंने पानी की आपूर्ति की मांग की, क्योंकि पिछले पांच दिनों से उन्हें पानी की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी से उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। महिलाओं ने पंचायत प्रधान पर आरोप लगाया कि वे इस इलाके में तृणमूल को वोट नहीं मिलने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं करवा रही हैं।

स्थानीय महिलाओं ने कहा कि उन्हें पिछले पांच दिनों से पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है,जिससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही है एक तो भीषण गर्मी ऊपर से पानी की कमी। कहीं-कहीं पानी आता है तो प्रेशर बहुत कमम रहता है। सभी लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। अगर 30 लोगों का लाइन रहेगा तो मात्र 10 लोगों को ही पानी मिलेगा। जिसे लेकर हम लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। पानी को लेकर हम लोगों ने प्रधान को बार-बार कहा लेकिन पंचायत प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं ने पंचायत प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधान ने कहा है कि इस इलाके से तृणमूल को वोट नहीं मिला है इसलिए इस इलाके में पानी नहीं मिलेगा।
इस दौरान बल्लवपुर पंचायत प्रधान मीणा धीबर ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने पीएचई विभाग से संपर्क करके तुरंत पानी की आपूर्ति करवाई। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य इलाकों में भी जहां पानी की समस्या है, वहां टैंकर द्वारा पानी पहुंचाया जा रहा है। मीणा धीबर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है और उन्होंने समय रहते पानी की समस्या का निवारण किया।

  • Related Posts

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने BJP शासित…

    Continue reading
    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च