रानीगंज चेंबर ऑफ़ कॉमर्स परिसर में दो दिवसीय ट्रेड शो का उद्घाटन

 अनूप जोशी

रानीगंज : रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में गुरूवार को चेंबर की महिला शाखा द्वारा दो दिवसीय ट्रेड शो 2024 का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा,रानीगंज के बीडीओ शुभोदीप गोस्वामी,शाकंभरी ग्रुप के डायरेक्टर अशोक शर्मा,रानीगंज बोरो कार्यालय के कार्यपालक अभियंता कौशिक सेन गुप्ता,चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खैतान,सचिव अरुणामोई कुंडू,चेयरमैन अरुण भरतीया,एवं रानीगंज चेंबर महिला शाखा के चेयरपर्सन रूबी गढ़वाला,वाणी खैतान समेत पदाधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान रूबी गढ़वाला ने कही कि इस दो दिवसीय ट्रेड शो का उद्देश्य रानीगंज की महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है ताकि वे अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचा सकें।
इस ट्रेड शो में 32 स्टॉल लगाए गए हैं,जो महिलाओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेंगे।
रोहित खेतान ने कहा कि इस ट्रेड शो के माध्यम से रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में जोरदार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल सराहनीय है और उम्मीद जताई कि स्टॉल लगाने वाले सभी महिलाओं को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।
अरुण भरतीया ने इस ट्रेड शो के आयोजन में सहयोग करने के लिए श्याम सुंदर चांदी वाला के श्याम सुंदर भालोटिया और उनकी पत्नी शिल्पा भालोटिया का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड शो का उद्देश्य बिक्री बढ़ाना नहीं,बल्कि महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है ताकि वे अपने व्यवसाय को उजागर कर सकें और भविष्य में उनकी व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि हो।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण उत्पन्न सूखे…

    Continue reading
    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

    चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी