मोदी गए अब, 4 जून को इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार : लालू

द न्यूज़ फिफ्टीन ब्यूरो

पटना। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले ही इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जीत का दावा करना शुरू कर दिया है। तेजस्वी यादव के बाद अब आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने भी जीत का दावा करते हुए कहा कि मोदी गए अब, 4 जून को हमारी सरकार बनने जा रही है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर कहा कि मोदी गए अब। बिहार सहित पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है। आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि हम जनता के बीच हाजिरी देने जा रहे हैं। लालू यादव मंगलवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

लालू यादव ने यह भी कहा कि पीएम मोदी हार से डरे हुए हैं। पीएम मोदी भाग-भाग कर बिहार आ रहे हैं। अब गांव-गांव जाएंगे। पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना यह कहा था कि जैसे ही हेलीकॉप्टर में चक्कर मारने का समय पूरा होगा जेल का रास्ता तय होगा इस पर लालू यादव ने कहा कि उन्हीं को खुद जेल जाना होगा।

लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को फुलवारी शरीफ में इमारत-ए-शरिया, खानकाह मुजिबिया में जाकर लोगों से मुलाकात भी की। उनके साथ अब्दुल बारी सिद्दीकी भी थे।लालू यादव ने अपनी बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों के बीच जाकर उनके लिए वोट मांगा।

इस सीट से मीसा के सामने बीजेपी ने तीसरी बार रामकृपाल यादव को उतारा है। वह 2014 और 2019 में भी इस सीट से जीत चुके हैं। हालांकि समीकरणों के लिहाजा से मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप