कानून-व्यवस्था पर सरकार ने अपना कंट्रोल खो दिया : तेजस्वी

भवेश कुमार

पटना । बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना यूनिवर्सिटी के छात्र की लिंचिंग की घटना पर कहा कि बिहार में जंगलराज आ गया है। लगातार हत्याएं हो रही हैं। पटना में भी एक युवक की हत्या हो गई है। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने छात्र हर्ष राज हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था पर सरकार ने अपना कंट्रोल खो दिया है, जिस वजह से ऐसी घटनाएं घट रही हैं।

पटना के हर्ष हत्याकांड के विरोध में आज लगातार छात्र सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया ।पटना लॉ कॉलेज के छात्र की हत्या को दुखद बताते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से ये सरकार आई है, लॉ एंड ऑर्डर बद से बदतर हो गया है।

इन लोगों का प्रशासन पर कोई कंट्रोल नहीं है और जिस तरह से छात्र को मारा गया है। उन्होंने दोषी को जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

तेजस्वी ने कहा कि किसी तरह की घटना अगर उनके सरकार में रहते हुए होती तो एनडीए के लोग सड़क पर आकर हैं-हैं करने लगते और कहते कि जंगल राज आ गया है। वहीं आज आज जब बीजेपी, नीतीश कुमार के साथ सरकार में है तो लगातार हत्याओं का दौर जारी है, अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।

प्रशासन पर इनकी कोई पकड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। यही कारण है कि राजधानी पटना में छात्र की हत्या कर दी जाती है और हत्यारे भाग जाते हैं और पुलिस को कुछ पता ही नहीं रहता है।

उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी के छात्र की लिंचिंग की घटना पर भी कहा कि बिहार में जंगलराज आ गया है। लगातार हत्याएं हो रही हैं। पटना में भी एक युवक की हत्या हो गई है। बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…