व्यापारियों का उत्पीड़न नही किया जायेगा बर्दाश्त : देवेश चौधरी

व्यापारी एकता परिषद का सदस्यता अभियान

बिजनौर। व्यापारी एकता परिषद सदस्यता अभियान को जारी रखते हुए पदाधिकारियों ने बिजनौर नगर में सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें रामलीला चौराहा से जानी का चौराहा तक व्यापारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। संगठन द्वारा जितेंद्र शर्मा को जिला सह संगठन मंत्री, मोहम्मद असद को जिला उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह को नगर उपाध्यक्ष, नवीन बिश्नोई को नगर उपाध्यक्ष, शिवम शर्मा को नगर मीडिया प्रभारी, ऋषि पाल को नगर कार्यकारिणी सदस्य, राजीव अग्रवाल को नगर कार्यकारिणी सदस्य, देवेंद्र चौधरी को को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। जिला मंत्री प्रशांत चौधरी ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि संगठन प्रत्येक परिस्थिति में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री देवेश चौधरी ने कहा कि हमारा संगठन पूर्णतया अराजनीतिक संगठन है। हमारा संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट नहीं करता है, ना ही संगठन के बैनर तले किसी पार्टी को समर्थन दिया जाएगा। प्रत्येक व्यापारी अपनी इच्छा अनुसार राजनीतिक पार्टियों को सपोर्ट करने के लिए स्वतंत्र है।प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि जल्द ही बिजनौर जनपद से बाहर के जिलों में भी कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। सदस्यता अभियान प्रतिदिन सुचारू रूप से चलता रहेगा। संगठन का उद्देश्य व्यापारी की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए कार्य करना है। सदस्यता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा, प्रदेश महामंत्री देवेश चौधरी, जिला महामंत्री प्रशांत चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश धीमान आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    बुलंदशहर/लखनऊ। बुलंदशहर के पत्रकार और समाजसेवी प्रवेन्द्र लोधी…

    Continue reading
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

    • By TN15
    • June 15, 2026
    कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

    सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

    • By TN15
    • June 15, 2026
    सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 15, 2026
    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल