व्यापारी हित की हर लड़ाई लड़ेगा व्यापारी एकता परिषद

 

बिजनौर। निष्पक्ष और अराजनैतिक होकर व्यापारियों की हित की लड़ाई लड़ने के लिए व्यापारी एकता परिषद की घोषणा की गई। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा, विशिष्ठ अतिथि भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली व वरिष्ठ समाजसेविका डा. मंजू चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

कार्यक्रम में कोर कमेटी की अनुमति के बाद पूर्व डीएसपी एमपी सिंह को प्रदेश संरक्षक, राहुल वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष व देवेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री घोषित किया गया। इनके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में पूर्व आईआरएस अधिकारी शेखर वर्मा गाजियाबाद को प्रदेश संरक्षक, कुलभूषण कुमार बजाज मुजफ्फरनगर को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज रुहेला लखनऊ को वरिष्ठ प्रदेश मंत्री, अमित दिवाकर मुरादाबाद को प्रदेश मंत्री मनोनीत, सौरभ बिश्नोई चंदौसी को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजीत कुमार सर्राफा मेरठ को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजीव वर्मा बिजनौर को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके अलावा अनुज शर्मा को बिजनौर जिलाध्यक्ष, प्रशांत चौधरी को जिला महामंत्री, सभासद तूफैल अहमद को जिला संगठन मंत्री, वसीम अहमद को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, शमीम अहमद को जिला मीडिया प्रभारी, शकील अहमद को जिला मंत्री, अरशद अहमद को जिला उपाध्यक्ष, केशव सिंह को वरिष्ठ जिला मंत्री, राकेश कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, राकेश धीमान को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा शिवांग बिश्नोई, हेमराज सिंह व अजीम अहमद को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंडित ललित शर्मा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि व्यापारी एकता परिषद प्रत्येक व्यापारी की समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगा। अपने नाम के अनुरूप यह संगठन व्यापारियों को एकजुट करके चलेगा।

विशिष्ठ अतिथि चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि आज महाराणा प्रताप की जयंती है। जिस भी व्यक्ति ने जन्म लिया है उसे एक दिन इस संसार से जाना है लेकिन हमें प्रयास करना चाहिए कि ईश्वर ने हमें जैसे संसार में भेजा है, जाते समय आत्मा को संतुष्टि हो कि हमने संसार को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। हमें महाराणा प्रताप के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि आज सैकड़ो वर्ष बाद भी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारी की हक की लड़ाई के लिए जब भी व्यापारी एकता परिषद को आवश्यकता होगी तो वह साथ खड़े होंगे।

विशिष्ट अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली एडवोकेट ने व्यापारी एकता परिषद के पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्ण निष्ठा के साथ व्यापारियों के लिए कार्य करें और जब भी व्यापार मंडल को उनकी आवश्यकता होगी तो वह उनका सहयोग करेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ मंजू चौधरी ने कहा कि जब भी किसी राजनीतिक दल को किसी भी कार्यक्रम के लिए आवश्यकता पड़ती है तो सबसे पहले वह व्यापारी के पास सहयोग के लिए जाकर खड़ा होता है, लेकिन व्यापारियों की बहुत सी समस्याएं है जिन पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने संगठन पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी मेहनत के साथ व्यापारी हित में कार्य करें, उनका पूर्ण सहयोग संगठन को रहेगा।
नवमनोनीत प्रदेश संरक्षक पूर्व डीएसपी डॉक्टर एमपी सिंह ने कहा कि उनके संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य की तरह है। जब भी किसी कार्यकर्ता अथवा व्यापारी पर आंच आएगी तो वे तन मन धन से अपने व्यापारियों के साथ खड़े दिखेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारी एकता परिषद अराजनीतिक है और अराजनीतिक ही रहेगा। संगठन का कोई भी पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से तो किसी भी राजनीतिक दल को सपोर्ट कर सकता है, लेकिन अपने संगठन की ठेकेदारी भविष्य में कभी नहीं करेगा क्योंकि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वतंत्र है कि वह कौन से राजनीतिक दल के लिए कार्य करें।

प्रदेश महामंत्री देवेश चौधरी ने कहा कि व्यापारी एकता परिषद का जन्म व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हुआ है और व्यापारियों की हर समस्या संगठन की समस्या है। व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए संगठन 24 घंटे खड़ा रहेगा। प्रवीण गर्ग के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सुरेश त्यागी, वसीम अहमद, विमल वर्मा, गौरव वर्मा, जीशान अहमद, अभिराज शर्मा, अनुभव प्रताप, मनोज देवी, सत्यवीरा हांडा, इंद्रदेव सिंह, पवन जैन, अभिषेक भटनागर, चौधरी ओंकार सिंह, अंकुश शर्मा, शगुन चौधरी, तपेंद्र सिंह, सचिन कुमार, सुरेंद्र सिंह अरोड़ा, मनोज कुमार, सतीश कुमार, अशोक कुमार, रिटायर्ड सीओ रविंद्र सिंह, विकास राणा, डा. मनोज चौधरी , जयवीर सिंह, अंकित गोयल, आशु शर्मा, जिशान अहमद, अरविंद कुमार, संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’