सिरदर्द बना केटीएम मुठभेड़ में साथी समेत गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। केटीएम उर्फ नजाकत को दिल्ली क्राइम ब्रांच व थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान सेक्टर-50 से गिरफ्तार किया गया बता दे कि सरेराह चलते महिलाओं की चेन झपटने में माहिर था केटीएम उर्फ नजाकत। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल केटीएम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं उसके साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिसकी पहचान हर्ष के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दिल्ली व नोएडा के विभिन्न थानों में केटीएम के खिलाफ चार दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। दिल्ली के एक दर्जन से अधिक मुकदमों में वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से महिलाओं से छीनी गई दो चेन, दो मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त केटीएम बाइक बरामद की है। इसी केटीएम बाइक से नजाकत घूम घूम कर दिल्ली-गाजियाबाद व नोएडा में वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

नोएडा एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच से एक इनपुट मिला था। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम केटीएम सवार दो बदमाशों का पीछा कर रही थी। जो उन्हें चकमा देते हुए नोएडा की सीमा में प्रवेश कर गए थे। इस जानकारी के बाद थाना सेक्टर-49 पुलिस संदिज्ध वाहनों की चेकिंग सेक्टर-50 के आसपास कर रही थी। उसी दौरान दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंंच गई और इसी दौरान एक केटीएम बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दिए। जो पुलिस को देख कर तेजी से बाइक चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की और लगभग एक किमी तक पीछा किया।
इसी दौरान बाइक अनिंयत्रित होकर गिर पड़ी। दोनों बदमाश बाइक से गिरने के बाद पुलिस से बचने के लिए फायरिंग करते हुए भागने लगे। घेराबंदी और जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जो कि पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया था। जिसकी पहचान मूल रूप से गजरौला, अमरोहा निवासी नजाकत उर्फ केटीएम उर्फ भूरा के रूप में हुई। जो इन दिनों गाजियाबाद के उत्तरांचल विहार कालोनी, बेहटा हाजीपुर थाना लोनी में रह रहा था। वहीं फरार साथी को भी पुलिस ने काबिंग कर पकड़ लिया। जिसकी पहचान इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी हर्ष के रूप में हुई।

  • Related Posts

    आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की बैठक 

    नई दिल्ली। गाँव खामपुर  दिल्ली में आगामी सभा…

    Continue reading
    सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

    रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    MP Rajya Sabha Election : BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, ‘हमारे सभी विधायक…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    MP Rajya Sabha Election : BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, ‘हमारे सभी विधायक…’

    Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

    • By TN15
    • June 8, 2026
    Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

    मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद ‘चींटी जनता पार्टी’, BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद ‘चींटी जनता पार्टी’, BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन

    शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप!

    • By TN15
    • June 8, 2026
    शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप!

    ‘मेरे साथ साजिश हुई, वरना मैं बनता कांग्रेस अध्यक्ष’, अशोक गहलोत के दावे से मचा हड़कंप

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘मेरे साथ साजिश हुई, वरना मैं बनता कांग्रेस अध्यक्ष’, अशोक गहलोत के दावे से मचा हड़कंप