सलाम नमस्ते में न्यूट्री-जल कैंपेन की शुरुआत

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में न्यूट्र-जल कैंपेन की शुरुआतहुई। शनिवार को कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ जल से जुड़े पोषण के बारे में चर्चा की गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने हिस्सा लेकर रोजमर्रा में स्वच्छ जल सेवन के जीवन पर प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि न्यूट्री इंडिया कैंपेन के अंतर्गत एनटीपीसी दादरी के संयुक्त तत्वाधान में न्यूट्री जल की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान सलाम नमस्ते गौतमबुद्ध नगर के रसूलपुर, सलारपुर, प्यावली, मुथियानी, सिदीपुर ऊंचा अमीरपुर आदि गांवों में निवासियों को जल से जुड़े पोषण के बारे में जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल से शुरू इस अभियान में बच्चे, महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, जल सखी एवं समूह सखी को जोड़कर जागरूकता फैलाई जा रही है।

 

आज के कार्यक्रम के दौरान 11 की छात्रा आषबी कोहली ने कहा कि पोषण और सेहत के बारे में हर किसी को जागरूक होने की जरूरत है। वहीं एनटीपीसी की प्रतिनिधी निधि मेहरा ने सुरक्षित कल के लिए जल के महत्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सादे पानी में कोई कैलोरी नहीं होती, यही कारण है कि नियमित रूप से पानी पीने से शरीर के वजन को नियंत्रित करने और कुल कैलोरी सेवन को कम करने में मदद मिलती है। पानी में मुख्यतः कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, जस्ता एवं ताँबा जैसे आवश्यक खनिज आपके शरीर को हड्डियों के निर्माण, हार्मोन बनाने और आपके दिल की धड़कन को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे