काले घने बादल, तेज हवाएं और बारिश… तेज गर्मी के बीच सुहाना हुआ दिल्ली-NCR का मौसम

Delhi NCR Weather Forecast Rain Forecast: दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज गर्मी के बीच अचानक दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में काले घने बादल छा गए हैं। तेज हवाएं चलने के बाद मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 

नई दिल्ली। आसमान में काले घने बादल, तेज हवाएं और बूंदाबांदी ने एक फिर से दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों का मौसम खुशनुमा कर दिया है। तेज धूप के बीच गुरुवार दोपहर में मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए, तेज हवाएं चलने लगी और हल्की बूंदाबांदी के साथ मध्यम बारिश ने दस्तक दी। मौसम सुहाना होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जता दी थी कि आज राष्ट्रीय राजधानी में बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं।

 

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली थी।

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।’ इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, पहलगाम में 0.8 और गुलमर्ग में शून्य डिग्री दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 4, कारगिल में 0.5 और लेह में माइनस 3 दर्ज किया गया। जम्मू में 18.5 डिग्री, कटरा में 15.2, बटोटे में 9, बनिहाल में 7 और भद्रवाह में 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए