पुराना किला झील में 7 साल बाद नौकायन की तैयारी, दिल्ली सरकार ने ASI से मांगी अनुमति

Delhi Tourism पर्यटन विभाग ने जनवरी में एएसआइ को पत्र लिखकर नौका विहार गतिविधि को फिर से शुरू करने पर विचार करने का अनुरोध किया था। झील में फिर से नौका विहार शुरू होने से जी20 प्रतिनिधियों के दौरे के दौरान राजधानी में आकर्षण बढ़ेगा।

नई दिल्ली । पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पुराना किला में फिर से नाव चल सकती है। पर्यटक यहां नौकायन कर सकते हैं, हालांकि यह तभी संभव हो सकेगा जब इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) अनुमति देगा। दिल्ली सरकार ने एएसआइ से पुराना किला झील में नौका विहार को फिर से शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह किया है और कहा है कि इससे जी20 प्रतिनिधियों के दौरे के दौरान राजधानी में आकर्षण बढ़ेगा।

 2016 में बंद कर दिया गया था नौका विहार

12 अगस्त 2016 को पुराना किला में नौका विहार बंद कर दिया गया था। डीटीटीडीसी (दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम) के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पर्यटन विभाग ने 1991 में पुराना किला झील में मनोरंजक नौका विहार की पेशकश की थी। हालांकि एएसआइ के साथ पर्यटन विभाग का समझौता 2016 में समाप्त होने के बाद नौका विहार को निलंबित कर दिया गया था।

पर्यटन विभाग ने जनवरी में एएसआइ को पत्र लिखकर नौका विहार गतिविधि को फिर से शुरू करने पर विचार करने का अनुरोध किया था। झील को दिल्ली विकास प्राधिकरण से एएसआइ को स्थानांतरित करने के बाद दिल्ली पर्यटन विभाग और एएसआइ ने 2007 में एक समझौता किया। समझौते के तहत दिल्ली पर्यटन विभाग एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) नौका विहार से प्राप्त सकल राजस्व का 12.5 प्रतिशत वार्षिक आधार पर एएसआइ को दे रहा था।

एएसआइ की कुछ विकासात्मक योजनाओं के कारण समझौते का नवीनीकरण नहीं किया गया। एएसआइ को लिखे पत्र में क्या कहा : एएसआइ को लिखे पत्र में कहा गया है कि निगम पहले से ही कई झीलों में नौका विहार करवाता है और कहा कि किसी भी झील में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

 

  • Related Posts

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना…

    Continue reading
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    • By TN15
    • September 3, 2026
    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’