Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 17 अप्रैल तक जेल में रहेंगे पूर्व डिप्टी सीएम

दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई में हुई है सुनवाई

दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। सीबीआई की ओर से पब्लिक प्रॉसिक्टूटर ने अदालत को बताया कि जांच अहम मोड़ पर है। इसलिए हम सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी के दौरान आप मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट और बीजेपी मुख्यालय से पहले पुलिस बैरिकेड लगाए हैं।

सीबीआई अदालत ने भी खारिज की थी जमानत

इससे पहले गत महीने दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। तब आप ने कहा था कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मनीष सिसोदिया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

  • Related Posts

    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    दिल्ली के जंतर मंतर पर एक महीने तक…

    Continue reading
    किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    • By TN15
    • August 4, 2026
    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    • By TN15
    • August 4, 2026
    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    • By TN15
    • August 4, 2026
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    • By TN15
    • August 4, 2026
    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    • By TN15
    • August 4, 2026
    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…

    • By TN15
    • August 4, 2026
    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…