Sahara Protest : राहुल गांधी की भारत यात्रा को सहारा निवेशकों ने दिया समर्थन

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संसार सिंह और महासचिव नौशाल अली के नेतृत्व में कांग्रेसियों को सौंपा भुगतान से संबंधित ज्ञापन सौंपा 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारा निवेशकों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेताओं से मिलकर उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया है। राहुल गांधी की यात्रा के बड़ौत में घुसते ही ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संसार सिंह और महासचिव नौशाद अली की अगुआई में सहारा निवेशकों ने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन दिया और कांग्रेस नेताओं को अपने भुगतान कराने के लिए ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर सहारा निवेशक  भुगतान क्रांति जिंदाबाद, सुब्रत राय चोर है, सहारा से जो भुगतान करायेगा वही सत्ता में आयेगा के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर संसार सिंह ने कहा कि कोने कोने से सहारा पीड़ितों की गुहार शासन व प्रशासन के सभी मन्त्री संत्री तक पहुंचाने के बाद भी सहारा पीड़ित मर रहे हैं। पाई पाई इकठ्ठा कर सुब्रत रॉय को ले जाकर देने वाले जमाकर्ता आज दर दर की ठोकरे खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी तो उनकी पीड़ा समझ नहीं रही है पर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव से भुगतान कराने की गुहार लगाई है। उनका कहना था कि जो पार्टी उनका भुगतान कराएगी वही सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा कि सहारा निवेशक अपनी पीड़ा को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, मनीष तिवारी, किसान नेता योगेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रवक्ता  प्रियंका गुप्ता, मेरठ महानगर अध्यक्ष शाहिद अंसारी, पुनम पण्डित आदि नेताओं से मिले और अपनी समस्यायों से अवगत कराया। दरअसल सहारा इंडिया के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला की आगुआई में निवेशक देशभर में भुगतान की लड़ाई लड़ रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संसार सिंह और नौशाद अली ने मोर्चा संभाल रखा है।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!