Shiv Sena with Congress: भारत जोड़ो यात्रा के बीच सावरकर पर बयान से असहम‍त‍ि जताने के बाद श‍िवसेना के संजय राउत ने की राहुल गांधी की तारीफ 

नई दिल्ली। पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान वीर सावरकर (Veer Savarkar) पर हमला करने वाली राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की टिप्पणियों के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की है। संजय राउत ने कहा राहुल गांधी ने मानवता दिखाने और एक राजनीतिक सहयोगी के लिए चिंता की है। इसके बाद संजय राउत ने मराठी में ट्वीट किया, “राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त होने के बावजूद मुझे रात में फोन किया। उन्होंने मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछा, राहुल ने कहा ‘हमें आपकी चिंता थी’। मैं मानवीय संवेदनाओं की वजह से दुखी हूं कि एक राजनीतिक सहयोगी को झूठे मामले में फंसाया गया और 110 दिनों तक जेल में रखकर प्रताड़ित किया गया।”

संजय राउत (Sanjay Raut) ने किया ट्वीट

संजय राउत ने मराठी में किए गए ट्वीट को एक बार फिर से अंग्रेजी में ट्वीट किया। संजय राउत ने लिखा, ‘कुछ मुद्दों पर मजबूत मतभेद के बावजूद अपने राजनीतिक सहयोगी का हालचाल लेना मानवता की निशानी है…राजनीतिक कटुता के दौर में ऐसे मौके दुर्लभ होते जा रहे हैं। राहुल जी अपनी यात्रा में प्रेम और करुणा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इसलिए उन्हें बड़े पैमाने पर ऐसी प्रतिक्रिया मिल रही है।”

शिवसेना नेता संजय राउत ने आगे कहा, ” सियासत में होने के बावजूद मेरा सभी सियासी पार्टियों के नेताओं के साथ एक अलग रिश्ता है राजनीति में रहते हुए मेरा सभी पार्टी के नेताओं के साथ एक अलग रिश्ता है। मेरे मित्र भारतीय जनता पार्टी में भी हैं और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में भी हैं। लेकिन जब मैं जेल से छूटकर आया तो कितने लोगों ने मेरा हाल चाल लिया? मुझे सिर्फ एनसीपी, कांग्रेस और मेरी पार्टी के नेताओं ने कॉल किया या मिले। सवाल है कि आज की राजनीति इतनी नफरत भरी कैसे हो गई। इससे पहले तो ऐसा कभी नहीं हुआ।”

राहुल गांधी इन टिप्पणियों ने शिवसेना के दोनों गुटों को प्रभावित किया था। विशेष रूप से राहुल गांधी की ये टिप्पणी ठाकरे गुट के लिए ज्यादा शर्मनाक थी क्योंकि वो कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं और प्रतिद्वंदी एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी की ओर से कांग्रेस से संबंधों के चलते निशाने पर लिए गए थे।उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी सावरकर के लिए बेहद सम्मान रखती है और संजय राउत ने कहा, “सावरकर का मुद्दा हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम उनकी विचारधारा में विश्वास करते हैं। कांग्रेस को इस मुद्दे को नहीं उठाना चाहिए था।”

  • Related Posts

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर कर्नाटक सरकार…

    Continue reading
    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी में बगावत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?