Bharat yatra : गुजरात इसे बर्दाश्त नहीं करेगा, राहुल की मेधा पाटकर से मुलाकात पर हमलावर हुई बीजेपी

गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस उस अर्बन नक्सल के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रही है जो गुजरात के विकास के खिलाफ था, गुजरात उन लोगों का कभी समर्थन नहीं करेगा।

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस नेताओं के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के शामिल होने पर आपत्ति जताई है। हाल ही में महाराष्ट्र के वाशिम में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मेधा पाटकर राहुल गांधी से मिली थीं। इस मुलाकात के बाद से भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं।
राहुल गांधी के साथ मेधा पाटकर की मुलाकात पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, कांग्रेस और राहुल गांधी ने बार-बार गुजरात और गुजरातियों के प्रति अपनी दुश्मनी दिखाई है। मेधा पाटकर को अपनी यात्रा में स्थान देकर राहुल गांधी ने दिखाया कि वे उन तत्वों के साथ खड़े हैं जिन्होंने दशकों तक गुजरातियों को पानी से वंचित रखा। गुजरात इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

सीआर पाटिल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस उस अर्बन नक्सल के साथ भारत तोड़ो यात्रा कर रही है जो गुजरात के विकास के खिलाफ था। गुजरात उन लोगों को कभी समर्थन नहीं करेगा, जिन्होंने अर्बन नक्सलियों को अपनी ओर किया है, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांध ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी डर, घृणा और हिंसा फैला रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश इन परिस्थितियों में प्रगति नहीं कर सकता है।

घृणा से कभी भी देश का लाभ नहीं होगा ज् राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि घृणा से कभी भी देश को लाभ नहीं होगा और जो लोग निजी जीवन में हिंसा का सामना करते हैं, वे निर्भीक हैं और वे कभी भी दूसरों को चोट नहीं पहुंचाएंगे और न ही समाज में दुर्भावना फैलाएंगे, वहीं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगया कि

विपक्षी दल देश को सिर्फ तोड़ सकता है, जोड़ नहीं सकता।

जेपी नड्डा ने कहा कि मैं सोचता हूं कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है या भारत तोड़ो यात्रा। उसके नेता भारत को जोड़ने की बात कर रहे हैं लेकिन वास्तविक जीवन में वे क्या करते हैं ? उनके नेता राहुल गांधी दिल्ली में जेएनयू गये और उनका समर्थन किया, जिन्होंने संसद पर हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु के समर्थन में नारे लगाए थे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार