Chamarajanagar : दलित महिला के पानी पीने पर पब्लिक टैंक को गोमूत्र से धोया, वीडियो वायरल होने पर चामराजनगर में केस दर्ज

यह घटना शुक्रवार को चामराजनगर जिले के हेगगोटोरा गांव में हुई। जहां लिंगायत समुदाय के लोग कथित रूप से दलित महिला के सार्वजनिक टैंक से पानी पीने को लेकर भड़क गये थे। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में कुछ ऊंजी जाति के ग्रामीणों दरा कथित रूप से एक दलित महिला के सार्वजनिक टैंक से पीने के पानी को निकालने के बाद टैंक को गोमूत्र से शुद्ध किया गया। कर्नाटक पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मताबिक यह घटना शुक्रवार को हेगगोटोरा गांव में हुई जहां लिंगायत समुदाय के लोग कथित तौर पर दलित महिला की हरकत से भड़क गये थे। घटना का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसकी काफी आलोचना हो रही थी। घटना के बाद चामराजनगर ग्राामीण पुलिस ने अनुसूचित जन जाति संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
कर्नाटक पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को हेगगोटोरा गांव में हुई, जहां लिंगायत समुदाय के लोग कथित तौर पर दलित महिला की हरकत से भड़क गये थे। घटना का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसकी काफी आलोचना हो रही थी। घटना के बाद चामराजनगर ग्रामीण पुलिस ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
क्या है पूरा मामला ?
एक ग्रामीण द्वारा दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक एक दलित महिला शिवम्मा हेग्गटोरा गांव में एक शादी में शामिल होने आई थी। दोपहर के करीब एक बजे वह पानी पीने के लिए कृष्ण देव राय मंदिर के पास एक टैंक के करीब गई। गांव के लिंगायत नेता महादेवप्पा ने कथित तौर पर यह कहकर गाली दी कि वह निचली जाति की है और उसे टैंक से नहीं पीना चाहिए थे। चामराजनगर जिले के प्रभारी मंत्री वी सोमन्ना ने कहा कि वह इस तरह के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेंेगे और अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
गांव के 20 दलितों को पिलाया गया सार्वजनिक नलों से पानी
मामले का वीडिटो वायरल होने के बाद दलित महिला के साथ हुई इस हरकत की खूब आलोचना होने लगी। इसके बाद रविवार को समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा किया और गांव के करीब २० दलित लोगों को क्षेत्र के सभी सार्वजनिक नलों में पानी पीने के लिए ले गये। तहसीलदार आई ई बसवराजू ने भी ग्रामीणों से मामले पर चर्चा की और मामला शांत कराने का प्रयास किया। हेग्गटोरा बदनवायु इलाके से 19 किमी दूर है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौरा किया था। इस मामले के बाद कर्नाटक पुलिस ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति संशोधन अधिनियम 2015 की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

 

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार