जब पंजाब में हर महिला को 1000 और बेरोजगार को 5000 रुपए दिए जा सकते हैं तो फिर दिल्ली में नहीं : अभिमन्यु त्यागी 

 भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी ने आम आदमी पार्टी पर लगाया लोगों को बेवकूफ बनाकर राजनीति करने का आरोप 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिमन्यु त्यागी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब आम आदमी पार्टी पंजाब में हर महिला को 1000 रुपए दे सकती है तो फिर दिल्ली में क्यों नहीं ? यदि पंजाब के बेरोजगार को 5000 रुपए दे सकती है तो दिल्ली के बेरोजगार को क्यों नहीं। इसका मतलब आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों को भी बेवकूफ बना रही है और दिल्ली के लोगों को भी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक ने जब उन लोगों को भी धोखा दे दिया जिन लोगों ने जिन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में अहम् भूमिका निभाई है तो फिर जनता तो बेचारगी की जिंदगी जी रही है। अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, कुमार विश्वास, साजिया इल्मी आम आदमी के वे नेता थे जिनके नाम से पार्टी जानी जाती थी। यह पार्टी अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह का परिवर्तन एनजीओ है।अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति लोगों को बेवकूफ बनाने की रही है। जो लोग राजनीति से भ्र्ष्टाचार मिटाने के नाम पर राजनीति करने आई थी वह पार्टी आज की तारीख में देश की सबसे भ्र्ष्ट पार्टी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अरविन्द केजरीवाल का असली चेहरा पहचान कर उन्हें सबक सिखाएं।

Related Posts

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

Continue reading
‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश