लोकसभा में अमित शाह ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, सबसे ज्यादा केजरीवाल रहे निशाने पर 

MCD चुनाव वाली केजरीवाल की चुनौती पर अमित शाह का जवाब, कहा-उत्तर प्रदेश में सब जगह जमानत जब्‍त हुई, गोवा हारे, उत्‍तराखंड हारे, मणिपुर तो गए ही नहीं 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर निशाना साधा, आम आदमी को टारगेट करते हुए उन्होंने दिल्‍ली एमसीडी चुनावों को लटकाने के केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हम आप से क्यों डरें, अगर चुनाव जीतने का इतना बड़ा आत्मविश्वास आपके अंदर है तो फिर जब चुनाव होंगे तब जीत सकते हो, यह आशंका क्यों ?”हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, “यूपी की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी जमानत नहीं बचा पाई,  वे उत्तराखंड की सभी सीटें हार गए,  मणिपुर तो गए ही नहीं। गोवा में भी बुरी तरह हार गए।” तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नीति विपक्षी नेताओं को मारकर शासन करने की नहीं है। पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा और विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद हुई हिंसा का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, बिल्कुल हम हर जगह चुनाव लड़ना चाहते हैं, हिंसा नहीं बल्कि विचारधारा और कार्यक्रम के आधार पर। अमित शाह ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि जो लोग में लोकतंत्र स्थापित नहीं कर सकते हैं वे हमें लोकतंत्र की परिभाषा बता रहे हैं। अमित शाह ने का कहना था कि कांग्रेस ने अपने डर के चलते आपातकाल लगाया था। इमरजेंसी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, “भाजपा किसी भी चुनाव से नहीं डरती है लेकिन हम यह जानते हैं कि एक डर से इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू किया था।

Related Posts

सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

Continue reading
झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’