देश की राजधानी में संजय राउत से मिले वरुण गांधी

द न्यूज 15 
मुंबई। भाजपा की नीतियों पर लगातार आवाज उठा रहे उनके ही सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार शाम को नई दिल्ली में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत से उनके आवास पर मुलाकात की है । बताया जा रहा है कि यह मुलाकात तीन घंटे तक चली है। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल वरुण गांधी कुछ समय से अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कई मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ बयानबाजी देकर वह मीडिया में सुर्खियों बने हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि संजय राउत ने वरुण गांधी को डिनर पर अपने आवास पर आमंत्रित किया था।
सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच हाल के चुनावों और यूपी समेत चार राज्यों में भाजपा की दोबारा ताजपोशी को लेकर लंबी मंत्रणा हुई है। हाल के घटनाक्रमों, बंगाल हिंसा, विपक्षी एकता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है।
दरअसल वरुण गांधी की भाजपा में युवा और तेज तर्रार नेता के रूप में गिनती होती रही है। वरुण गांधी को 2013 में सबसे कम उम्र का महासचिव भी बनाया गया था। वरुण गांधी पश्चिम बंगाल जैसे राज्य के प्रभारी रहे हैं। हालांकि कुछ वर्षों से वह लगातार पार्टी के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं। वरुण गांधी कभी केंद्र को किसान विरोधी बताते हुए भाजपा नेतृत्व पर हमला करते हैं तो कभी लखीपुर खीरी में हुए बवाल के लिए पार्टी को ही जिम्मेदार बताने लगते हैं।
पीएम मोदी की नीतियों के खिलाफ भी वरुण गांधी लगातार बोल रहे हैं। यह वरुण गांधी का भाजपा विरोधी रवैया ही रहा है कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले साल वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को अपनी टीम से बाहर करते हुए कड़ा संदेश दिया था।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

  • By TN15
  • June 13, 2026
किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

  • By TN15
  • June 13, 2026
स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

  • By TN15
  • June 13, 2026
सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

  • By TN15
  • June 13, 2026
बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

  • By TN15
  • June 13, 2026
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर