गोदियाल, लल्लू के बाद सिद्धू का इस्तीफाः बोले- सोनिया के कहने पर पंजाब कांग्रेस चीफ पद से

द न्यूज 15 
चंडीगढ़ । दरअसल, पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पार्टी को सिर्फ 18 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जबकि सिद्धू खुद अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव हार गए थे। इस बीच, कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “वर्किंग कमेटी में फैसला लिया गया था कि पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा कोई भी कदम उठा सकती हैं। पांच पीसीसी अध्यक्षों को हटाया गया है। दूसरे राज्यों में भी जो काम नहीं कर रहे उनके ऊपर भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।”
सिद्धू से पहले उत्तर प्रदेश के प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गांधी को चिट्ठी भेजकर अपना इस्तीफा सौंपा और मंगलवार रात को इस पत्र को ट्विटर पर शेयर किया।
वैसे, सोनिया के निर्देश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी अपने त्यागपत्र की घोषणा कर दी थी।
हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने एक दिन पहले 15 मार्च, 2022 को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा था। गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दो दिनों बाद यह कदम उठाया था। बीते रविवार को सीडब्ल्यूसी मीटिंग में कांग्रेसी नेताओं ने सोनिया के नेतृत्व में विश्वास जताया था। साथ ही कहा था कि वह संगठनात्मक चुनाव पूरा होने तक पद पर बनी रहें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं। सोनिया ने चुनावी राज्यों के अध्यक्षों के खिलाफ यह कार्रवाई तब की है, जब पार्टी के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि गांधी परिवार को पार्टी नेतृत्व छोड़ देना चाहिए और किसी अन्य नेता को मौका देना चाहिए।

Related Posts

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
  • TN15TN15
  • March 19, 2026

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

Continue reading
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
  • TN15TN15
  • March 19, 2026

असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी