राजनीति में परिवारवाद पर PM मोदी चिंतित: 2009 में BJP के 12% सांसद नेताओं के परिवार से थे, आज हैं 25%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में परिवारवाद को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इससे जातिवाद को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने हालिया चुनावों में मिले जनादेश को परिवारवाद के खिलाफ जनादेश बताया।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में बढ़ते परिवारवाद पर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में परिवारवादी पार्टियां देश को खोखला कर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवाद से जातिवाद बढ़ता है। साथ ही उन्होंने कहा, “भाजपा के सांसदों के बच्चों को टिकट नहीं मिला क्योंकि यह परिवारवाद में आता है। उनको मेरी वजह से टिकट नहीं मिला।”
पीएम मोदी ने संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान परिवारवाद को लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि हालिया चुनावों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि ये परिवारवाद के खिलाफ जनादेश है। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी व कई अन्य नेताओं द्वारा परिवार के सदस्यों के लिए टिकट की मांग की गई थी, जिसको लेकर भाजपा विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। हालांकि, पार्टी ने रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को टिकट नहीं दिया था।
पीएम मोदी ने कहा, “अगर किसी सांसद के परिजनों को टिकट नहीं देना पाप है तो भाजपा में इस पाप के लिए मैं जिम्मेदार हूं। मैंने तय किया कि ऐसे लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। मैं वंशवाद की राजनीति के खिलाफ हूं।”
भारतीय राजनीति में परिवारवाद कोई नई बात नहीं है। वर्तमान में लोकसभा में कांग्रेस के 44 फीसदी सांसद नेताओं के परिवार से हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो पार्टी के 25 फीसदी सांसद नेताओं के परिवार से हैं।
सेरी और अशोका यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, आंकड़ों के लिहाज से क्षेत्रीय पार्टियों की तुलना में राष्ट्रीय पार्टियों में परिवारवाद ज्यादा हावी रहा है। 2019 में राष्ट्रीय दलों के 856 में से 227 प्रत्याशी नेताओं के परिवार से थे। जबकि, क्षेत्रीय दलों की बात करें तो 1333 में से 162 प्रत्याशी नेताओं के परिवार से थे। वहीं, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी के मुताबिक, भाजपा के 12 फीसदी और कांग्रेस के 11 फीसदी सांसद नेताओं के परिवार से थे। इस मामले में सीपीआई और सीपीआई (एम) ही ऐसे राजनीतिक दल रहे जिन्होंने नेताओं के परिवार से संबंध रखने वाले 5 फीसदी उम्मीदवार उतारे थे।

Related Posts

TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

Continue reading
‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर