चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे किसान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के पशुओं को आवारा और किसानों की फसल को आवारा पशुओं का बना दिया चारा : एसकेएम 

द न्यूज 15 
लखनऊ। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आज इलाहाबाद प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाजपा से यूरिया की कालाबाजारी तथा जमाखोरी, बिजली के लगातार बढ़ते बिल, धान की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु किसानों से रिश्वतखोरी, बालू खनन मजदूरों की बेरोजगारी तथा आदिवासियों को पट्टे,किसान आधे दाम पर फसल खरीदी, हरियाणा की तुलना में 12 गुना महंगी बिजली, आवारा पशुओं और महंगाई आदि मुद्दों के सवाल करने, सबक सिखाने और सजा देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों से किए गए वायदों से मुकर कर किसानों के साथ विश्वासघात किया है।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी में किसान हत्याकांड के षड्यंत्रकर्ता गृह राज्य मंत्री के बेटे मुख्य आरोपी को सांठ-गांठ के चलते जमानत मिली है। जिसके खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील की है।
आवारा पशुओं के मुद्दों पर प्रधानमंत्री द्वारा बयान दिए जाने पर टिप्पणी करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार 5 वर्षों तक यह योजना नहीं बना सकी, अभी भी योजना को रहस्य बना कर रखना चाहती है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर योगी सरकार ने किसानों के पशुओं को आवारा बना दिया है और किसानों की फसल को आवारा पशुओं का चारा बना दिया है ।किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों के सवालों का जबाब देने की बजाए भाजपा हिजाब के मुद्दे को गरमाने में लगी है। ध्रुवीकरण की जो कोशिश पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों ने फेल कर दी है, फिर से वही प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा है।जिसे किसान सफल नहीं होने देगा।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि ईमानदारी से चुनाव हुए तो भाजपा का चुनाव हारना तय है लेकिन यदि उत्तर प्रदेश सरकार जिला पंचायत चुनाव की तरह गड़बड़ी भी कर सकती है।
किसान नेताओं ने कहा कि बुलडोजर बाबा मतदाताओं को डराकर वोट लेना चाहते हैं जबकि 380 दिन के किसान आंदोलन ने साबित कर दिया है कि किसान किसी भी हालत में डरने वाला नहीं है।
प्रेस वार्ता को संयुक्त किसान मोर्चा की समन्वय समिति के सदस्य राकेश टिकैत , योगेंद्र यादव, AIKKMS के डॉ आशीष मित्तल, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ सुनीलम, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय दीपक लाम्बा एवं भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीय युवा) के अध्यक्ष अनुज सिंह ने संबोधित किया। यह जानकारी
डॉ. दर्शन पाल, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा (कक्का जी), युद्धवीर सिंह, योगेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से दी है।

Related Posts

किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
  • TN15TN15
  • August 14, 2026

भारत के 80 में स्वतंत्रता दिवस की धूम…

Continue reading
‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

शिक्षा के अधिकार, सरकारी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं

  • By TN15
  • August 14, 2026
भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं

जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत

  • By TN15
  • August 14, 2026
जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ 

  • By TN15
  • August 14, 2026
सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर की हरसिमरत कौर ने की तारीफ