रोजी रोटी के लिए ख़तरनाक सफर

 राजेश बैरागी
जीवन बेहद सस्ता हो चला है। विशेषतः गरीब श्रमिकों के जीवन को अ-मूल्य समझने वाले व्यापारी और पुलिस हिंदुस्तान के इस कोने से उस कोने तक एकमत हैं। बिहार के मोतीहारी से हरियाणा के अंबाला जा रही एक बस पलटने से चालीस लोग घायल हो गए। यह बस एक निजी ट्रांसपोर्टर द्वारा संचालित थी जिसमें मात्र एक सौ पचहत्तर श्रमिकों को ठूंसकर (बैठाकर या खड़े ही करके इतने लोगों को एक बस में ले जाना संभव ही नहीं है) ले जाया जा रहा था। हालांकि यह डबल डेकर बस थी।शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के पुवायां थाना क्षेत्र में बस पलटी तो अफरातफरी मच गई। चालीस घायलों में तीन चार मजदूरों की हालत गंभीर बताई गई है। मोतीहारी से यह दुर्घटना स्थल छः सौ पैंतालीस किलोमीटर दूर है। क्या इस बीच देश का कोई पुलिस थाना या जिला प्रशासन का अधिकार क्षेत्र नहीं आया होगा? पिछले दिनों नोएडा से श्रमिकों को ठूंसकर बिहार ले जाने वाले निजी बस संचालकों की काफी चर्चा रही थी।उस समय संबंधित थाना पुलिस, पीसीआर पुलिस कर्मी नोएडा के सेक्टर -9 से संचालित हो रही इन बसों पर केवल वसूली करने आते थे। क्या अब यह धंधा बंद है?मोतीहारी से अंबाला जाते दुर्घटनाग्रस्त हुई यह बस वैध-अवैध अनुमति के साथ गरीब श्रमिकों की जान के साथ हो रहे खुल्ले खेल का ताजा उदाहरण है। किसी प्रकार दो जून की रोटी के लिए रोजगार स्थल तक पहुंचने की जद्दोजहद बस की क्षमता और किराए की परवाह नहीं करती। यात्रियों की संख्या बस की क्षमता पर नहीं बल्कि संचालक की इच्छा पर निर्भर करती है। श्रमिक मौज में नहीं मजबूरी में खतरनाक स्टंट करते हुए सफर पूरा करते हैं। सरकारी इंतजाम ना काफी हैं,आवागमन के साधन उपलब्ध कराने में भी और इस प्रकार जानवरों की भांति मनुष्यों को लादकर ले जाने से रोकने में भी। ऐसे में यह तो नहीं कहा जा सकता है कि हमने (सरकार ने) श्रमिकों से मरने के लिए थोड़े ही कहा था। हां एक बात तो रह ही गई।बस चालक ने दुर्घटना से कुछ देर पहले एक ढाबे पर शराब भी पी थी।(साभार: नेक दृष्टि हिंदी साप्ताहिक नौएडा)

Related Posts

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके…

Continue reading
किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

निर्णायक संघर्ष की तैयारी करें किसान : डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

  • By TN15
  • September 4, 2026
श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

  • By TN15
  • September 4, 2026
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

  • By TN15
  • September 4, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

  • By TN15
  • September 4, 2026
CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

  • By TN15
  • September 4, 2026
घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार