सघन मिशन इंद्रधनुष-4 सात मार्च से

टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 18 फरवरी से शुरू होंगी गतिविधियां

तीन चरणों में सम्पन्न होगा टीकाकरण अभियानशून्य से दो वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों और गर्भवती का होगा टीकाकरण 

द न्यूज 15 
नोएडा । सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 (आईएमआई-4.0) जनपद में  सात मार्च से शुरू होगा। नियमित टीकाकरण के दौरान टीके से वंचित रह गए शून्य से दो वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों और गर्भवती को इस विशेष अभियान में निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। जनपद में यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन एवं अन्य कारणों से टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश शासन से मिले हैं। उन्होंने बताया- सघन मिशन इंद्रधनुष की गतिविधियां संचालित किये जाने के लिए शासन से तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया- तीन चरणों में चलने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 का प्रथम चरण सात मार्च से शुरू होगा। इसका द्वितीय चरण चार अप्रैल और तृतीय चरण दो मई से शुरू होगा। विधानसभा चुनाव की मतगणना होने के कारण 10 मार्च को टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित रहेगा।उन्होंने बताया सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 के लिए संचालित होने वाली गतिविधियां के लिए शासन से तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं। 18 फरवरी को राज्य स्तरीय संवेदीकरण, 19 से 23 फरवरी तक जनपद स्तरीय संवेदीकरण एवं ब्लाक स्तरीय अभिमुखीकरण, 24 से 26 फरवरी तक सर्वे, 28 फरवरी से दो मार्च तक माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा, तीन मार्च को जनपद स्तर पर माइक्रो प्लान पूरा कर समीक्षा की जाएगी, चार मार्च को राज्य स्तर पर माइक्रो प्लान जमा करना है। पांच मार्च को राज्य स्तरीय समीक्षा की जाएगी।डा. दोहरे ने बताया- अभियान के तहत जिले के सीमावर्ती इलाकों, ईंट भट्टों, निर्माणाधीन साइट, दुर्गम क्षेत्रों में विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया टीकाकरण से अक्सर विस्थापित परिवार छूट जाते हैं। इसमें बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग आता है। कामकाज के हिसाब से यह लोग विभिन्न प्रदेशों और शहरों में घूमते हैं। इनके बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा जिले की सीमा (गाजियाबाद, दिल्ली और सिकंदराबाद) से सटे इलाकों में बसे लोगों के बच्चों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया टीकाकरण के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गयी है। ………
क्या है सघन मिशन इंद्रधनुष : दो वर्ष से छोटे बच्चे जो नियमित टीकाकरण से छूट जाते हैं। इसके अलावा उन गर्भवती का टीकाकरण किया जाता है जो टीडी टीके से वंचित रह जाती हैं। इस अभियान का नाम इंद्रधनुष इसलिए रखा गया है क्योंकि अभियान के दौरान सात बीमारियों से प्रतिरक्षित करने के लिए टीके लगाए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीकाकरण निशुल्क किया जाता है।
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को : बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटाविन.ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी, पीसीवी के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभियान में गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगाया जाएगा।

Related Posts

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

Continue reading
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’