मतदान के दौरान मास्क और दो गज की दूरी है बहुत जरूरी

कोविड प्रोटोकाल का रखें पूरा ध्यान, खुद सुरक्षित रहें और दूसरों का भी रखें ध्यान: सीएमओ

द न्यूज 15 
नोएडा । जनपद में बृहस्पतिवार (10 फरवरी) को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होंगे। कोविड काल में सभी को यह ध्यान रखना जरूरी है कि लापरवाही उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसलिए घर से निकलते ही मास्क और दो गज की दूरी के पालन का पूरा ध्यान रखना है। मास्क ही संक्रमण से बचाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने यह अपील मतदाताओं से की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है – कोविड संक्रमण में लगातार कमी आ रही है, लेकिन सावधानी अब भी बहुत जरूरी है। सावधानी में ढील की तो संक्रमण फिर से बढ़ सकता है। इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते रहें। बिना मॉस्क लगाए घर से बाहर न निकलें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा – कोविड संक्रमण पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तो सक्रिय है ही लेकिन इसमें आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है। बिना लोगों के सहयोग के कोविड पर काबू नहीं किया जा सकता।
उन्होंने बताया- हर मतदान केन्द्र पर प्रवेश से पहले हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य रूप से होगी और हाथों को सेनिटाइज किया जाएगा।इसकी जिम्मेदारी आशा और एएनएम संभालेंगी। यदि कोई पॉजिटिव व्यक्ति मतदान करने आता है तो उसे दस्ताने और पीपीई किट मुहैया करायी जाएगी। पॉजिटिव व्यक्तियों के लिए मतदान केन्द्र पर अलग बूथ का इंतजाम भी जिला प्रशासन की ओर से किया गया है। पीपीई किट और दस्तानों को मतदान केन्द्र पर ही रखी डस्टबिन में डालने की व्यवस्था होगी। बाद में इसे बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तय मानकों के तहत नष्ट किया जाएगा।  उन्होंने कहा – सभी मतदाताओं से अपेक्षा की जा रही है कि वह मॉस्क पहनकर ही मतदान केंद्र पहुंचेंगे, यदि कोई मतदाता बिना मॉस्क लगाए पहुंचेगा तो उसे मॉस्क भी उपलब्ध कराया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति में कोविड से मिलते जुलते लक्षण मिले तो उसे अलग बूथ पर मतदान कराया जाएगा।
गौरतलब है कि सभी मतदान कर्मियों को शासन की ओर से निर्देश हैं कि वह अच्छे से मॉस्क लगाकर रहें और सामाजिक दूरी का भी पालन करें। इसके साथ ही सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। फिर भी यदि किसी की तबियत बिगड़ती है तो मतदान केंद्र पर दवा की किट उपलब्ध रहेंगी। आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Posts

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

Continue reading
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’