बिना दहेज की शादी करके दिया समाज को खास संदेश

द न्यूज 15

नोएडा/फरीदाबाद। बहुजन समाज पार्टी के नेता व पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर ने अपने बेटे हिमालय की शादी बिना दहेज के कराकर पूर्वजों की परंपरा को निभाते हुए एक मिसाल पेश की है। दुल्हन पक्ष से सगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया और नारियल लेकर पूरी शादी कर समाज में बड़ा संदेश दिया है। हिमालय की शादी हरियाणा के तिगांव के पूर्व विधायक ललित नागर की बेटी आयुशी के साथ संपंन हुई। दुल्हन के पिता ने फेरे की रस्मों के बीच नेग और अन्य रिवाज पूरे करने की जिद की। दूल्हे के पिता सत्यवीर सिंह गुर्जर ने शादी में हर चीज के लिए साफ मना कर दिया। यहां तक की रिश्तेदारों की मिलाई भी नहीं ली। इसके अलावा बैंडबाजा और बाह्य आडंबर तक नहीं किया गया। इस विवाह में अखिल भारतीय गुर्जर समाज के बड़े राजनेता भी पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आदि शामिल हुए।
दोनों ही पक्षों ने महज एक रुपए में शादी कर यह बताया कि  शादियों में दहेज की कामना रखने वालों को संदेश देने के लिए ये पहल की है। बहू के रूप में कन्या धन की प्राप्ति होने के बाद दहेज कोई मायने नहीं रखता। बदलते दौर में दहेज प्रथा एक बड़ी बुराई है। इस विषय पर पूछे जाने पर सतबीर सिंह गुर्जर के बेटे हिमालय ने बताया कि उसे खुशी है कि शादी बिना दहेज के हुई। आज देशभर में कहीं न कहीं कन्याओं पर ‘दहेजÓ की कामना को लेकर अत्याचार हो रहे हैं। हजारों-लाखों घर यूं ही फिजूल के दिखावे में बर्बाद हो रहे हैं। यहां पर यह तथ्य भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि मूलरूप से नोएडा के बरौला गांव के रहने वाले पूर्व विधायक सतबीर सिंह गुर्जर के परिवार का समाज में विशेष स्थान रहा है। उनके पिता रतीराम सरपंच हमेशा से दहेज प्रथा के खिलाफ थे। अपने पूर्वजों की मर्यादा निभाते हुए श्री गुर्जर ने समाज को विशेष शिक्षा प्रदान की है।

Related Posts

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

नोएडा । डी.आई.सी. इंडिया लिमिटेड (सी-55, ए एवं…

Continue reading
INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी