शराब की बोतल हाथ में लेकर कार की छत पर डांस करने वाले 4 युवक गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा शहर में युवक अब कई तरह की हरकतें करने लगे है। नया मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र का सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए ग्राम निठारी में एक कार की छत पर चढ़कर शराब की बोतल हाथ में लेकर डांस करते कुछ युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देर रात को वायरल हुआ। जिसमें चार युवक थाना क्षेत्र में एक कार की छत पर चढ़कर हो-हल्ला करते हुए नजर में आये। इस मामले की शिकायत किसी ने पुलिस कमिश्नर सहित अन्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के ग्राम निठारी सेक्टर-31 में कुछ दबंग युवकों ने देर रात को शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। इन युवकों ने कार की छत पर चढ़कर शराब की बोतल हाथ में लेकर डांस किया और जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने अपने पिता की ऊंची पहुंच होने का रौब झाड़कर लोगों को हड़काया। इन युवकों के हरकतों से परेशान सेक्टर वासियों ने इसकी शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल के प्रभारी ने बताया कि रविवार की रात्रि को थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में 4 युवक द्वारा गाड़ी पर चढ़कर नृत्य और शोर शराबा कर रहें हंै। जिसपर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हर्ष पांडे पुत्र विनोद कुमार पांडे शिव गौतम पुत्र शैलेश कुमार सिंह, कासिम पुत्र मोहम्मद आलम तथा आनंद पुत्र स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया!