फिल्म, टीवी, रंगमंच के 135 कलाकार लव कुश के मंच पर होंगे

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। कंस्टिटटयूंशन क्लब में आयोजित लव कुश रामलीला कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए लीला के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने कहा देश में पहली बार श्री रामेश्वरम धाम मंदिर की थीम पर बने विशाल भव्य तीन मंजिला मंच पर प्रभु श्री राम की लीला का मंचन 03 से 13 अक्टूबर तक होगा और दशहरा पर्व 12 अक्टूबर को होगा। फिल्म इंडस्ट्री के 15 मशहूर स्टार्स के साथ साथ टीवी और रंगमंच के 120 कलाकारों द्वारा लीला मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया 180 फीट ऊंची क्रैनो द्वारा आकाश मार्ग में तीन विशाल रथो में श्री राम, लक्ष्मण, दूसरे रथ में श्री राम की सेना और तीसरे रथ में रावण सवार होंगे। आसमान में राम रावण युद्ध, रावण द्वारा सीता हरण, जटायु वध, हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाने से लेकर युद्ध के जीवंत एक्शन सीन देख राम भक्त दंग रह जाएंगे।

लीला प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार के अनुसार फिल्म स्टार हिमांशु सोनी (फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया, टीवी राम सिया के लव कुश, अगर तुम ना होते, द्वारकाधीश श्री कृष्णा, आदि) प्रभु श्री राम का रोल करेंगे फिल्म एक्ट्रेस समीक्षा भटनागर (फिल्म कैलेंडर गर्ल्स, पोस्टर बॉयज, टीवी देवों के देव महादेव आदि) माता सीता के रोल में, एक्टर कनन मल्होत्रा ( सूर्य पुत्र करण, चांद छुपा बादल में आदि) लक्ष्मण और बी आर चोपड़ा के महाभारत सीरियल में भीम पुत्र घटोतकच से अलग इमेज बनाने वाले सवा 6 फीट के एक्टर केतन करांडे जो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, रेस 2, भोला, सहित 55 से ज्यादा फिल्मे कर चुके है लीला में महाबली हनुमान का रोल करेंगे।

लीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल के अनुसार इस बार लीला में हाईटेक डिजिटल तकनीक का ज्यादा प्रयोग किया जाएगा, इसमें 3डी मेपिंग, विजुअल इफेक्ट्स, 8 ट्रैक डिजिटल डोलबी साउंड सिस्टम का प्रयोग मुंबई से आई ट्रेंड तकनीशीयन की टीम द्वारा किया जाएगा। विभिन्न टीवी चैनल, यू ट्यूब चैनल के माध्यम से देश विदेश के 25 करोड़ से ज्यादा दर्शक लीला का लाइव मंचन देखेंगे गोयल के अनुसार टीवी पर अनेक पौराणिक टीवी सीरियल्स के कॉस्ट्यूम डायरेक्टर विष्णु पाटिल मुंबई में अभी से लीला के सभी कलाकारों के कॉस्ट्यूम तैयार करने में लगे है।

लीला कमेटी के चेयरमैन पवन गुप्ता के अनुसार फिल्म नगरी के मेकअप आर्टिस्ट चोटलिया पंकज जीवराज भाई अपनी टीम के साथ लीला के सभी कलाकारों का किरदार के मुताबिक रीयल लुक मेकअप करेंगे। फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी एक्शन आर्टिस्ट मनोज कागड़ा और उनकी टीम इस बार लीला में मंचित होने वाले सभी हैरत अंगेज, दिल दहलाते, आसमान में होने वाले एक्शन दृश्यों को पूर्ण सुरक्षा प्रबंधों के साथ करेगी, प्रवेश कुमार के निर्देशन में लीला का मंचन होगा।

फिल्म एक्टर हिमांशु सोनी ने मीडिया को बताया टीवी पर प्रभु श्री राम का किरदार निभाने के बाद हजारों भक्तो के बीच लव कुश की विशाल स्टेज पर एकबार फिर श्री राम का किरदार करना मेरे लिए गर्व की बात है, सिने तारिका समीक्षा भटनागर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा सीता माता का किरदार बेहतरीन ढंग से निभा सकू इसके लिए मैं अभी से अपने घर में इस किरदार को जीवंत करने के लिए रिहर्सल करने में बिजी हूं। लालकिला ग्राउंड पर देश की सबसे बड़ी लव कुश लीला कमेटी के मंच पर लक्ष्मण का रोल बेहतरीन ढंग से निभाना मेरे लिए बडा चेलेंज है, महाबली हनुमान का किरदार निभा रहे केतन ने कहा मैं श्री राम का अटूट भक्त हूं, हनुमान जी की बचपन से पूजा अर्चना करता हु अब इसी पात्र को देश की राजधानी में लव कुश लीला के मंच पर निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लीला मंत्री प्रवीन सिंघल और वरिष्ठ उप प्रधान के मुताबिक लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर विशाल मेगा हैल्थ कैंप का आयोजन और प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल और उनकी टीम द्वारा खाटू श्याम के भजनों का कार्यक्रम होगा।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस