किसान संघर्ष समिति की 330वीं किसान पंचायत संपन्न!

मूंग को जहरीली बताना किसानों का अपमान, किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

पानीपत में किसान को जिंदा जलाने की घटना को बर्दाश्त नही करेगा देश का किसान

 

किसान संघर्ष समिति द्वारा हर माह आयोजित की जाने वाली 330वीं किसान पंचायत, किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई । किसान पंचायत को उड़ीसा से लोकशक्ति अभियान के संयोजक प्रफुल्ल सामंतरा, पंजाब से पंजाब किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनामसिंह भिक्की, बिहार राज्य दुग्ध उत्पादन संघ के अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह, हरियाणा से राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह, संकिमो सिवनी के संयोजक डी डी वासनिक, छत्तीसगढ़ से भाकियू के महासचिव तेजराम विद्रोही, सागर से भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ठाकुर, किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय सचिव मायाताई चौरे, राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिवसिंह , प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव, मालवा निमाड़ क्षेत्र संयोजक रामस्वरूप मंत्री, किसंस के प्रदेश सचिव डॉ राजकुमार सनोडिया, प्रदेश सचिव भागवत परिहार और भाकियू के राजगढ़ जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह मीणा आदि ने संबोधित किया।
किसान पंचायत को संबोधित करते हुए डॉ सुनीलम ने कहा कि कंपनियां पहले कानूनी तौर पर अधिकारियों के माध्यम से भूमि अधिग्रहण करती थी लेकिन अब जोर जबरदस्ती करने लगी है। पानीपत की घटना से पता चलता है कि कॉरपोरेट जमीन हथियाने के लिए किसान को जिंदा जलाने तक के लिए तैयार है ।
डॉ सुनीलम ने कहा कि किसान संघर्ष समिति भूमि अधिग्रहण के खिलाफ छिंदवाड़ा से सिंगरौली तक संघर्ष कर रही है लेकिन अब संयुक्त किसान मोर्चा को किसानों की जमीन बचाने के लिए पूरी ताकत लगानी होगी।
डॉ सुनीलम ने कहा कि मूंग को जहरीला बताकर मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ने न केवल किसानों को बदनाम किया है बल्कि किसानों से एम एस पी पर होने वाली खरीद को बंद कराना है। साथ ही मुंग का कुल उत्पादन 21 लाख टन की खरीद न कर 5.5 हजार करोड़ की लूट की छूट देना है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। लेकिन एम एस पी पर खरीद नही होने से किसानों को प्रति क्विंटल लगभग 6 हजार रुपए पर बाजार में व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है ।
प्रफुल्ल सामंतरा ने कहा कि रायगड़ा के काशीपुर ब्लॉक के सुंगेर हाटपदा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां माटी माली सुरक्षा मंच की तरफ से खनन के खिलाफ होने वाली रैली एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने पर्यावरणविद् मेधा पाटकर जा रही थी लेकिन रायगड़ा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें गुप्त जगह पर लेकर ले गई, 11 घंटे तक उन्हें किसी से बातचीत तक करने नही दी गई, इस तरह उन्हें प्रताड़ित किया गया है ।
यह जन आंदोलनकारियों पर अत्याचार है जिसका मुंहतोड़ जवाब देने आगे आना होगा।
माया ताई चौरे ने कहा कि सब कहते हैं किसान देश का राजा है, लेकिन मुझे कोई राजा जैसा नहीं दिखाई दिया। सबसे गरीब, लाचार, मजबूर – यही स्थिति किसानों की आजादी के पहले थी वह आज भी है।
उन्होंने कहा कि क्यों कोई किसानों की भलाई करने वाली सरकार आज तक नही आयी?
एड शिव सिंह ने कहा कि सतना जिले में डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के लिए 5-6 गांव की करीब 250 एकड़ जमीन औने पौने दाम पर अधिग्रहित की जा रही है। जिसके विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने 1 करोड़ रुपए प्रति एकड़ मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि विंध्य की किसान मजदूर आदिवासी अधिकार यात्रा के दौरान किसान संघर्ष समिति ने साझा लड़ाई का एलान किया है।
हरजिंदर सिंह ने कहा कि 2 जून 2025 को संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को गांव निजामपुर के किसान रमेश कुमार और शमशेर नंबरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जून को कंपनी के बाउंसर करिंदों ने जिंदा जलाकर उनके भाई विजेंद्र सिंह की हत्या की है। पिछले लगभग कई वर्षों से कंपनी हमारी कास्त की जमीन छीनने के लिए हमें टॉर्चर कर रही है और लगातार अदालतों में केस भी चले ।
संदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार किसानों को एम एस पी देना ही नही चाहती तो घोषित ही क्यों किया जाता है? मूंग को जहरीला बताना घोर निंदनीय है। यह धीरे-धीरे सोयाबीन गेहूं चना मसूर की एमएसपी भी बंद करने का प्रयास है। किसान नैनो युरिया, नैनो डीएपी नहीं लेना चाहता फिर भी सोसाइटियों के माध्यम से सरकार किसानों पर जबरदस्ती थोप रही है।
तेजराम विद्रोही ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अडानी जैसे कॉर्पोरेट घरानो के हित में जल, जंगल, जमीन की लूट और पर्यावरण का विनाश जारी है.
बस्तर में माओवाद के सफाया के नाम पर निरीह आदिवासियों का दमन किया जा रहा है. इसके बहाने जिस तरह से हसदेव जंगल को कोयला खनन के नाम से उजाड़ा जा रहा है भविष्य में वन और खनिज सम्पदा से परिपूर्ण बस्तर की प्रकृति के साथ ऐसे ही योजना सरकार द्वारा बनाई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के किसानों को धान पर प्रति क्विंटल 186 रूपये की नुकसान उठाना पड़ेगा अर्थात 3720 रूपये प्रति एकड़ किसानों को घाटा होगा.
प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव ने कहा कि जल जंगल जमीन की लूट के खिलाफ किसान संघर्ष समिति ने लम्बी लड़ाई लड़ी है। अब पूरे प्रदेश में संघर्ष तेज किया जाएगा।
डी डी वासनिक ने कहा कि खरीद को लेकर सरकार को को बोवनी के पहले अपनी नीति स्पष्ट कर देना चाहिए।
रामस्वरूप मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान आक्रोशित है उनको मुआवजे के नाम पर 10% राशि भी नहीं मिल रही है। करोड़ों की जमीन के मुआवजे के रूप में राज्य सरकार लाख रुपया भी नहीं दे पा रही है ।इसको लेकर पूरे प्रदेश के किसान लामबंद हो रहे हैं और जल्द ही बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे ।
डॉ राजकुमार सनोडिया ने कहा कि सिवनी जिले में इस समय किसान नकली खाद बीज को लेकर परेशान है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।तकरीबन 11 करोड़ रूपए सर्प दंश के नाम पर फर्जीवाड़ा हो गया, सरकार मुक दर्शक बनी हुई है।
अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि एक करोड़ दूध उत्पादक किसान सरकार के किसान विरोधी नीति से प्रताड़ित है। काॅम्फेड अपने दूध का कीमत विगत 6 महीने में 6 रु लीटर बढ़ाया, मगर किसानों के दूध का दाम मात्र 1 रु प्रति लीटर ही बढा है। जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।
विजय सिंह मीणा ने कहा कि प्रदेश में मूंग की खरीद हेतु प्रदेश के किसानों को सड़कों पर उतरने के लिए सरकार ने बाध्य किया है। भागवत परिहार ने कहा कि 7-8 वर्षों से मूंग खरीदी की जा रही है लेकिन सरकार को अब पता चला कि मूंग जहरीली है। क्या जहरीला कीटनाशक किसान तैयार करते हैं? कीटनाशक कंपनियों से सरकार कितना जीएसटी लेती है ? नकली खाद बीज कीटनाशक बेचने की शिकायत कई बार होने पर भी सरकार ने कोई दंडात्मक कार्यवाही क्यों नहीं की? किसान पंचायत का लाइव प्रसारण बहुजन संवाद यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया।

  • Related Posts

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार…

    Continue reading
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों की बगावत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर