वारिसनगर में 320 बोतल विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार

पुलिस की छापेमारी जारी

वारिसनगर: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वारिसनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 बोतल विदेशी शराब से लदी एक स्विफ्ट कार बरामद की है। हालांकि, शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
वारिसनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर गांव में शराब की तस्करी हो रही है। इस पर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष शशि शंकर कुमार और एलटीएफ अरुण अकेला की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान स्विफ्ट कार में लदी 320 बोतल ‘रॉयल ग्रीन व्हिस्की’ (कुल मात्रा 75.840 लीटर) बरामद की गई।
इस कार्रवाई के दौरान गोही निवासी सर्वजीत कुमार, मनियारपुर निवासी अमरजीत कुमार और यस कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना कांड संख्या 42/25 बिहार मद्य निषेध कानून की धारा 30(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है
थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही तस्करों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना