21 सितंबर को होगा सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर का त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन

नोएडा, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू गौतम बुध नगर कमेटी का त्रिवार्षिक नौवां जिला सम्मेलन 21 सितंबर 2025 को प्राप्त 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सामुदायिक केंद्र अंबेडकर भवन सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर होगा।
सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर हुई, जिसमें सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि बैठक में सम्मेलन की तैयारी को लेकर प्रचार अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया है। सम्मेलन में हम अपने पिछले 3 साल के कामकाज की समीक्षा और आगामी 3 वर्षों की कार्य योजना/ दिशा तय करेंगे साथ ही नई जिला कमेटी का चुनाव किया जाएगा साथ ही जिले के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी।
बैठक में सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष कामरेड वीरेंद्र गौड़, महासचिव कामरेड पीवी अनियन, सीटू जिला कमेटी के नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामकिशन सिंह, टीकम सिंह, पारस रजक, मुकेश कुमार राघव, रामस्वारथ, हुकम सिंह, सुनील पंडित, अंकुश, हरी गुप्ता, कपिल पासवान, नरेंद्र पांडे, इशरत, भरत डेंजर, अरुण पटेल, धर्मेंद्र गौतम, बलराम चौधरी राजकरण सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण ने दायर की याचिका …

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    श्रीराम गार्डन  में प्रतिभा सम्मान 19 वा पुरस्कार वितरण समारोह

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    SC-ST एक्ट पर SC की अहम टिप्पणी, ‘आरोपी को बचाने के लिए भी…’

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति!