नरकटियागंज में 15 जोड़े बने जीवनसाथी

-सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
-केंद्रीय मंत्री और सांसद ने दी आशीर्वाद
-समिति ने वर-वधुओं को भेंट किए उपहार

बेतिया। नरकटियागंज हाई स्कूल परिसर में रविवार को सामूहिक विवाह समिति द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 15 जोड़े वर-वधु एक-दूसरे के हमराही बने। यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक बना, बल्कि इसमें नगरवासियों की भारी भागीदारी ने इसे विशेष बना दिया।

सामूहिक विवाह समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में नगर के हजारों लोगों ने सहभागिता की और विवाह के साक्षी बने।

हाई स्कूल परिसर को भव्यता के साथ सजाया गया था। आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था, वर-वधुओं के लिए उपहार और आकर्षक सजावट ने माहौल को उत्सवमयी बना दिया।

इससे पहले गोपाला ब्रह्म स्थान परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई। 15 रथों पर सजे दूल्हे बारात की शोभा बढ़ा रहे थे, वहीं बैंड-बाजे की धुन पर नगरवासियों ने जमकर ठुमके लगाए। नगर की महिलाओं ने मंगल गीतों से बारात की अगुवाई की।

विवाह की रस्में आर्य समाज के पुरोहितों द्वारा विधिपूर्वक संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम का समापन विदाई के भावुक क्षणों के साथ हुआ, जब नगर की महिलाओं ने नम आंखों से वधुओं को विदा किया।

यह आयोजन न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल बना, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी छोड़ गया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi