बच्चों के बीच कलम-कॉपी का वितरण, समाजसेवियों की रही भागीदारी

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट प्रखंड अंतर्गत पुरानानकार उच्च विद्यालय के समीप समाजसेवी दिनेश सहनी ‘आजाद’ की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री (कलम और कॉपी) का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पवन पासवान, उमेश राम, रिझन पासवान, रामवृक्ष पासवान, अंजली देवी, राखो देवी, रंजीत कुमार सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

वहीं, सुस्ता पंचायत में सुरेश राम की अध्यक्षता में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में बागमती संघर्ष मोर्चा के संयोजक जीतेंद्र यादव ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार बाबा साहब के सिद्धांतों से भटक चुकी है और समाज में असमानता बढ़ रही है।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखी गई, और सभी ने सामाजिक न्याय व समता के संकल्प के साथ बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi