24 घंटे में 12,687 लोग डिजिटल सेवा से जुड़े

-तकनीक की मदद से लोगों को दी राहत
-एसपी की लॉन्च की गई इस सेवा से अब लोगों को थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर लगाने की नहीं है जरूरत

मोतिहारी। भागदौड़ भरी जिंदगी में बिहार की पूर्वी चंपारण पुलिस ने डिजिटल सेवा के जरिए जनता को बड़ी राहत दी है. पूर्वी चंपारण पुलिस द्वारा लॉन्च की गई इस सेवा के तहत अब लोगों को थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. पूर्वी चंपारण पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 12,687 लोग इस सेवा से जुड़े, जिसमें 27 पीड़ितों ने ई-सनहा दर्ज कराया और 28 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया। केस अनुसंधान की जानकारी के लिए 82 लोगों ने इस ऐप का इस्तेमाल किया. इसमें कई लोग विदेश के भी शामिल हैं. उन्होंने आगे बताया कि मोतिहारी पुलिस के ‘मिशन जन सेवा’ के तहत इस ऐप का उद्देश्य तकनीक का उपयोग कर लोगों की समस्याओं को जल्दी और सरलता से हल करना है। यह सेवा न केवल समय बचा रही है बल्कि पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता को भी बढ़ावा दे रही है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि इस ऐप के जरिए लोग अपनी शिकायतें और आवश्यक जानकारी डिजिटल रूप से साझा कर सकते हैं। जिससे पुलिस की पहुंच और सेवा क्षमता बेहतर हुई है. पूर्वी चंपारण पुलिस का यह कदम डिजिटल युग में जनसहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है. एसपी ने कहा कि ऐप के माध्यम से लोग सीधे मोतिहारी पुलिस से जुड़ सकते हैं. विदेश या अपने देश या लोग घर बैठे ही किसी भी तरह की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं. ऑनलाइन आई शिकायतों पर त्वरित एक्शन लिया जाएगा. ऐप में जिले के सभी थानों के बारे में जानकारी उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर 13 तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसमें ऑनलाइन शिकायत, ई-सनहा, अनुसंधान की प्रगति, पासपोर्ट सत्यापन, प्रवासी श्रमिक की शिकायत, विदेशी सेवा प्रदाता, हेल्पलाइन, पुलिस स्टेशन, पुलिस मित्र, साइबर निवारक उपाय, प्रतिक्रिया अथवा सुझाव जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’