मजदूर दिवस कार्यक्रम में बदलाव : क्राउन प्लाजा के बजाय अब अनमोल इंडस्ट्रीज पर होगा झंडारोहण  

सीटू ने शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए लिया निर्णय

नोएडा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) गौतमबुद्ध नगर जिला कमेटी ने 1 मई 2026 मजदूर दिवस के कार्यक्रम में बदलाव किया है। वर्तमान हालात व प्रशासनिक अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद संगठन ने सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित क्राउन प्लाजा होटल के सामने पार्क में प्रस्तावित जनसभा को स्थगित कर दिया है।

अब 1 मई 2026 को मजदूर दिवस अनमोल इंडस्ट्रीज, उद्योग विहार, ग्रेटर नोएडा में शांतिपूर्ण झंडारोहण व मिष्ठान वितरण के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे शुरू होगा जिसका समापन प्रातः 8:30 बजे तक किया जाएगा। सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि कल 29 अप्रैल को जिला कमेटी की बैठक में जनसभा की घोषणा की गई थी और इसकी लिखित सूचना जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर को दे दी गई थी। इसके बाद देर शाम तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीटू नेताओं की वार्ता हुई।

उन्होंने कहा, “मौजूदा हालात के मद्देनजर, औद्योगिक शांति व जनपद में सौहार्द बनाए रखने के लिए संगठन ने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कार्यक्रम में बदलाव का निर्णय लिया है। मजदूर एकता और शांतिपूर्ण संघर्ष ही हमारा रास्ता है।
सीटू ने स्पष्ट किया है कि 1 मई को सभी कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित व शांतिपूर्ण रहेंगे। कार्यालयों व कार्यस्थलों पर भी शांतिपूर्ण झंडारोहण किया जाएगा। संगठन औद्योगिक श्रम शांति बहाल करने और आंदोलन के दौरान प्रभावित मजदूरों को कानूनी सहायता देने के लिए जन अभियान जारी रखेगा।

  • Related Posts

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    नई दिल्ली/इस्लामाबाद। हेग में मौजूद ‘परमानेंट कोर्ट ऑफ…

    Continue reading
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी