मई दिवस पर सीटू का आह्वान : शांति व एकजुटता से मनाएं मजदूर दिवस!

1 मई को सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में शहीदों की स्मृति में संकल्प सभा,

 

नोएडा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की गौतमबुद्ध नगर जिला कमेटी ने निर्णय लिया है कि वर्तमान माहौल को देखते हुए इस वर्ष मजदूर दिवस 1 मई सादगी और पूर्ण शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। इस संबंध में आज सेक्टर-8, नोएडा स्थित सीटू जिला कार्यालय में जिला सचिव मंडल की बैठक हुई। बैठक में सीटू के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड करीम, राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड उमेश, दिल्ली-एनसीआर राज्य अध्यक्ष कॉमरेड वीरेंद्र गौड़, महासचिव कॉमरेड पी.वी. अनियन व उपाध्यक्ष कॉमरेड अनुराग सक्सेना शामिल हुए।

 

बैठक के प्रमुख बिंदु:

1. संकल्प सभा: 1 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे क्राउन प्लाजा होटल के सामने, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा स्थित पार्क में मई दिवस के शहीदों की स्मृति में संकल्प सभा होगी। सभा को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेता संबोधित करेंगे। 2. झंडा रोहण: सीटू जिला कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, मै0 अनमोल इंडस्ट्रीज लि0, वाइब्राकास्टिक इंडिया प्रा0लि0 फेस-2 नोएडा एवं अम्बुजा सीमेंट लि0 दादरी सहित सभी कार्यस्थलों पर शांतिपूर्ण झंडा रोहण किया जाएगा। 3. जन अभियान: औद्योगिक श्रम शांति बहाल करने, आंदोलन के दौरान चोटिल हुए मजदूरों तथा जेल भेजे गए निर्दोष मजदूरों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने हेतु जनपद में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि श्रमिक आंदोलन की समीक्षा के बाद संगठन ने मजदूरों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “मौजूदा हालात में मजदूर एकता और शांतिपूर्ण संघर्ष ही रास्ता है। संगठन ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित व शांतिपूर्ण रहेंगे। इस आशय की सूचना 29 अप्रैल को जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।

  • Related Posts

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

    Continue reading
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

     घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’