हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी-आरएसएस की दिल्ली को फतह करने की रणनीति का मतलब !

चरण सिंह

भारतीय जनता पार्टी ऐसे ही देश पर राज नहीं कर रही है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की रणनीति इतनी जबर्दस्त होती है कि विपक्ष देखता रह जाता है। भले ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव चल रहा हो पर भाजपा और आरएसएस दिल्ली विधानसभा चुनाव को जीतने की कवायद में लग गये हैं। हाल ही में राजस्थान के रणथम्भौर में दिल्ली भाजपा औेर आरएसएस की मीटिंग हुई है। भाजपा इन विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, सेंकेड नेता मनीष सिसोदिया और थर्ड नेता संजय सिंह के आबकारी नीति में कथित घोटाले के मामले में फंसने का फायदा उठाना चाहती है। भाजपा का प्रयास है कि इस बार आम आदमी पार्टी को किसी भी सूरत में पटखनी दे दी जाए। यही वजह रही कि इस मीटिंग में आरएसएस और बीजेपी में समन्वय का काम करने वाले नेता अरुण कुमार सिंह, संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
दरअसल हरियाणा जम्मू-कश्मीर के बाद झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। उसके बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। २०२७ में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे ही भाजपा की रणनीति है कि २६ साल से दिल्ली में बनवास झेल रही पार्टी को इस बार सत्ता में पहुंचा दिया जाए। दरअसल आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद भाजपा आक्रामक मुद्रा में है। जिस तरह से एलजी वी.के. सक्सेना और दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के बीच वर्चस्व की लड़ाई लड़ी गई। भाजपा ने केंद्र सरकार से कानून बनाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी बदलकर दिल्ली की पॉवर एलजी वीके सक्सेना को दिलवा दी। अब जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है और आतिशी मुख्यमंत्री हैं। वह बात दूसरी है कि केजरीवाल ने इस्तीफा देने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। उनका कहना था कि जिस तरह से उन्होंने दिल्ली के लोगों को फ्री बिजली और पानी कर रखा है। जिस तरह से महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह मिल रहा है। जिस तरह से महिलाओं को डीटीसी में फ्री सफर करने की सुविधा आम आदमी पार्टी की सरकार ने दी है उससे भाजपा बौखला गई है। भाजपा दिल्ली के लोगों को ये सुविधाएं नहीं देने देना चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकारी स्कूलों और सरकारी अस्पतालों में जो सुविधाएं दी हैं वह भाजपा को पच नहीं रही है। भाजपा का प्रयास है कि केजरीवाल के हर दांव को फेल कर दिया जाए।

  • Related Posts

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    कभी-कभी सबसे ज्यादा दर्द वही लोग सहते हैं,…

    Continue reading
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    एस आर दारापुरी   इसमें कोई संदेह नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…