सोनाक्षी सिन्हा ने किराये पर दिया अपना लग्जरी घर, वसूलेंगी 1,92,00,000 करोड़ रुपये किराया

बॉलीवुड हसीनाएं सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही मोटा पैसा नहीं बनाती हैं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के पास कमाई के और भी कई जरिए होते हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेसेस साइड बिजनेस, ब्रांड एंडोर्समेंट जैसे सोर्स से भी तगड़ी कमाई करती हैं, जबकि कई एक्ट्रेसेस अपनी प्रॉपर्टी बेचकर या उसे किराये पर देकर भी मालामाल हो जाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी अब अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट किराये पर दिया है। इससे एक्ट्रेस को हर महीने लाखों रुपये किराया मिलेगा और इससे वो साल भर में करोड़ों रुपये घर बैठे ही कमा लेंगी।

 

 

कौन सा अपार्टमेंट दिया किराये पर?

 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है. बॉलीवुड में 16 साल पहले डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने अच्छी खासी दौलत कमाई है। उनकी संपत्ति में मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट भी शामिल है. खबर के मुताबिक, 4,350 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट को एक्ट्रेस ने एक साल के लिए किराये पर दिया है।

 

सोनाक्षी सिन्हा को कितना किराया मिलेगा?

 

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जिस घर को लेकर डील की है, उसकी टोटल लाइसेंस वैल्यू 1.92 करोड़ दर्ज की गई है। इसके मुताबिक, सोनाक्षी को एक साल तक हर महीने 16 लाख रुपये का किराया मिलेगा। फिलहाल, उपलब्ध दस्तावेजों में सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

 

025 में 22.5 करोड़ में बेचा था अन्य फ्लैट

 

इस डील से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2025 में भी एक बड़ी डील की थी। एक्ट्रेस के पास मुंबई के बांद्रा में एक और लग्जरी अपार्टमेंट था। स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने उस घर को 22.5 करोड़ रुपये में बेचा था। उन्होंने इसे साल 2020 में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। पांच साल बाद इसे बेचने पर सोनाक्षी को 60 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा हुआ था।

कितनी अमीर हैं सोनाक्षी सिन्हा?

सोनाक्षी ने अपने पेरेंट्स की राह पर चलते हुए साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय एक्ट्रेस की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है। एक फिल्म के लिए वो 2 से 5 करोड़ रुपते तक चार्ज करती हैं। सोनाक्षी ने साल 2024 में अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की थी. दोनों मुंबई में एक आलीशान सी-फेसिंग पेंट हाउस में रहते हैं।

  • Related Posts

    शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रणवीर सिंह की…

    Continue reading
    एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

    एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस