वासवी तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के परिप्रेक्ष्य में परिवार को न्याय दिलाने के लिए पैदल मार्च 

30 जुलाई को लखनऊ के मड़ियांव इलाके की लड़की वासवी तोमर पुत्री रामकुष्ण्ण तोमर की जो ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, भीमताल, थाना भुवाली, जिला नैनीताल में पढ़ने गई थी और बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। अभी तक प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है।
वासवी के साथ एक पहली वर्ष की नर्सिंग की छात्रा रहने आई थी। 29 जुलाई को नर्सिंग की कुछ वरिष्ठ छात्राओं ने जब उसकी रैगिंग करना चाहा तो वासवी ने उन्हें रोका। इसकी शिकायत वासवी ने अपनी वार्डन से भी की। अगले दिल कक्षा से ढाई बजे लौटने के बाद वासवी कमरे पर साढ़े पांच बजे पंखे से लटकी मिली। परिवार वालों को जब सूचना मिली तो वे तुरंत रवाना हुए और रात 2 बजे पहंुच गए। उन्हें अस्पताल में वासवी की मृत शरीर मिला। पोस्टमार्टम के बाद वे शरीर को ले आए और लखनऊ में 1 अगस्त को अंतिम क्रिया कर्म किया।
परिवार वालों का मानना है कि वासवी की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। यह आत्महत्या का मामला नहीं है। विश्वविद्यालय के लोगों का व्यवहार सामान्य नहीं है। मीडिया में खबर चलने नहीं दी जा रही है।
वासवी तोमर के परिवार को न्याय दिलाने हेतु लखनऊ में 3 अगस्त, 2025, रविवार को शाम पांच बजे से आई.टी. चैराहे से एक पैदल मार्च परिवर्तन चैक तक निकाला गया और मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हमारी मांग है कि रैगिंग को पूरी तरह रोका जाए। वासवी की मृत्यु की घटना की तटस्थ जांच कर दोषियों को सज़ा दी जाए।

  • Related Posts

    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुजुर्ग और…

    Continue reading
    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    Maulana Jarjis Ansari: यूपी में कृष्ण जन्मभूमि के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    10 साल बनाम 5 साल से अब कुछ नहीं होगा अखिलेश जी, आंदोलन ही सत्ता का एकमात्र रास्ता ! 

    • By TN15
    • July 17, 2026
    10 साल बनाम 5 साल से अब कुछ नहीं होगा अखिलेश जी, आंदोलन ही सत्ता का एकमात्र रास्ता ! 

    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!

    पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

    • By TN15
    • July 17, 2026
    पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

    सोनम वांगचुक का अनशन गांधीवादी नहीं है!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    सोनम वांगचुक का अनशन गांधीवादी नहीं है!

    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 