रूपा की गला दबाकर हत्या, CCTV में कैद हुआ सलीम, हरदोई से गिरफ्तार  

नई दिल्ली। दिल्ली में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। सलीम ने रूपा को मार डाला और लाश नाले में फेंक दी। लड़की की पहचान उसके हाथ में बने टैटू से हुई. पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया। सलीम ने रूपा की गला दबाकर हत्या की थी लाश को ठिकाने लगाया था. आरोपी को यूपी की हरदोई से गिरफ्तार किया गया. 23 अगस्त को मिली थी लाश 23 अगस्त को डाबरी थाना पुलिस को दोपहर करीब 2 बजकर 54 मिनट पर एक PCR कॉल मिली. इसमें एक लाश मिलने की जानकारी दी गई।

मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस की मानें तो इस मामले में मृतका की मां ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  जांच में सामने आया कि बीस साल की युवती 21 अगस्त को अंतिम बार देखी गई थी। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पता चला कि वह एक इमारत में दर्जी सलीम के साथ दाखिल हुई थी।

सलीम को शव छुपाकर बाहर ले जाते हुए देखा गया

सलीम निवासी हरदोई का रहने वाला है। CCTV में बाद में सलीम को युवती के शव को छुपाकर बाहर ले जाते हुए देखा गया. पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की. जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आपस में संपर्क में रहते थे।

पैसों के लेन देन को लेकर हुआ विवाद- पुलिस

पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर युवती का गला दबाकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी मोटरसाइकिल पर नाले तक ले गया, लेकिन शव फिसल गया और लोगों की नजर में आ गया।

पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ

इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और मामले की गहराई से जांच हो रही है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं