मौत की छलांग! पहाड़ों पर रफ्तार का राजा बन रहा था काली कार वाला, मोड़ आया और…

पहाड़ी क्षेत्र से अक्सर रोड़ एक्सीडेंट जैसी घटनाओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. इस वायरल क्लिप में एक काली कार खतरनाक रफ्तार से पहाड़ी सड़क पर दौड़ती नजर आती है. लेकिन अगले ही पल जो होता है, उसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाए।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार उसकी रफ्तार के कारण मोड़ पर नियंत्रण खो बेठी और गहरी खाई में जा गिरी। इसी हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जिससे एक बार फिर पहाड़ी इलाके में सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

पहाड़ों में कार ने खो दिया नियंत्रण, हुआ हादसा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार काफी तेज स्पीड में पहाड़ी रास्ते पर चल रही होती है, वहीं जैसे ही मोड़ आता है, ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो देता है. कार पहले किसी चीज से टकराती है, जिसके बाद एयरबैग खुल जाते हैं और फिर सीधी खाई में गिर जाती है। बताया जा रहा है की खाई में गिरने के बाद कार में आग भी लग गई, जिससे हादसा और भयंकर हो गया।

सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार कुछ लोग इस हादसे की वजह टायर फटने को बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इसकी मुख्य वजह रही है, वहीं कुछ लोगों ने सड़क पर सेफ्टी बैरियर न होने को लेकर भी सवाल उठाए. इसके अलावा कुछ यूजर्स के अनुसार हादसे के समय कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चारों लोग जालंधर के बताए जा रहे थे।

  • Related Posts

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू…

    Continue reading
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है