पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ वेंडर्स का प्रदर्शन सीटू ने थाना सेक्टर- 58, नोएडा पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

नोएडा । पुलिस उत्पीड़न से परेशान नोएडा प्राधिकरण वर्क सर्कल संख्या- 5, वेंडिंग जोन संख्या- 11, सेक्टर- 59, नोएडा मामूरा मंडी के दुकानदारों ने पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के महामंत्री व सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में वेंडिंग जोन कार्यस्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा घोषित उक्त वेंडिंग जोन में थाना सेक्टर- 58, नोएडा के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर- 61, नोएडा के प्रभारी व पुलिस कर्मी पिछले कुछ दिनों से अनुचित लाभ के लिए वेंडर्स पर दबाव बनाने के लिए 9:00 बजे से पहले ही जबरन दुकानें बंद करवा देते हैं जिसके कारण वेंडर्स का आर्थिक नुकसान हो रहा है तथा सब्जी वगैरह जो बच जाती है वह खराब हो जा रही है क्योंकि उक्त वेंडिंग जॉन औद्योगिक क्षेत्र के बीच में है यहां पर जो ग्राहक आते हैं वे 9:00 बजे उद्योगों से छुट्टी होने के बाद श्रमिक खरीदारी करते हैं। इतना ही नहीं पुलिस वाले वेंडर्स की बैटरी आदि सामान उठा कर ले जाते हैं विरोध करने पर वेंडर्स को अपशब्दों का प्रयोग कर डराया जाता है, इसकी शिकायत वेंडर्स ने हमारी यूनियन से किया उन्होंने कहा कि शहर के सरे बाजार रात्रि 11:00 तक खुले रहते हैं तो सेक्टर- 59 नोएडा के उक्त बाजार को 9:00 बजे से पहले क्यों बंद कराया जा रहा है इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर महोदया व उच्च अधिकारियों से की जाएगी वैसे भी प्राधिकरण द्वारा घोषित वेंडिंग जोन में पुलिस के हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है अगर उत्पीड़न की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो थाना सेक्टर- 58, नोएडा पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।

  • Related Posts

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    आंतरिक सुरक्षा, कानून का पालन और अनुशासन ही…

    Continue reading
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

     घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    Delhi News : एमसीडी की मिलीभगत से फल फूल रहा मौत का धधा!

    Delhi News : एमसीडी की मिलीभगत से फल फूल रहा मौत का धधा!

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ : पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    क्या भारत एक ‘Deeper State’ बन गया है?

    क्या भारत एक ‘Deeper State’ बन गया है?

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़