जनकपुर-अयोध्या के बीच शीघ्र चलेगी सप्ताहिक ट्रेन

भवेश कुमार

पटना। नेपाल के जनकपुर से अयोध्या के बीच जल्द ही ट्रेनों का परिचालन शुरू होनेवाला है। नेपाल रेलवे ने इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी ली हैं। भारत सरकार से अनुमति मिलते ही यह ट्रेन सेवा शुरू हो जायेगी।यह ट्रेन करीब 5 घंटे में अयोध्या से जनकपुर पहुचेगी।

नेपाल के जनकपुर से अयोध्या के बीच ट्रेन परिचालन को लेकर नेपाल रेलवे ने सारी तैयारियां पूरी ली हैं। इसकी समय सारिणी भारतीय रेलवे को भी भेज दी गई है। वहां से हरी झंडी का इंतजार है। यह जानकारी नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा ने दी हैं।

ट्रेन परिचालन को लेकर जनकपुर-जयनगर रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों की स्थिति और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए निरंजन झा नेपाल रेलवे ने किया । महाप्रबंधक ने बताया कि जयनगर से जनकपुर तक मालगाड़ी के परिचालन को लेकर नौ माह पहले नेपाल में भारतीय राजदूत को पत्र लिखा गया था।

मामला दोनों देशों के बीच कस्टम के कार्य और सामान आयात-निर्यात संचालन पर अटका है. इस पर बातचीत चल रही है।
महाप्रबंधक ने बताया कि ट्रेन परिचालन की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन नेपाल में भारतीय राजदूत के माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे को ट्रेन परिचालन की समय सारणी भेजी गई है।

उन्होंने कहा कि यह ट्रेन विवाह पंचमी से पहले चलने लगेगी। जनकपुर से अयोध्या के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी।यह ट्रेन करीब 5 घंटे में अयोध्या से जनकपुर और जनकपुर से अयोध्या यात्रियों को पहुंचा देगी।

महाप्रबंधक ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी और इसमें 20 डिब्बे होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बे होंगे। यह ट्रेन हर शनिवार दोपहर 1:30 बजे जनकपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन रविवार शाम 5 बजे अयोध्या से चलेगी और सोमवार सुबह 8 बजे जनकपुर पहुंचेगी।

  • Related Posts

    छाती दबाना और सलवार उतारना रेप नहीं! तो क्या है कानून में बलात्कार की परिभाषा?  
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    पटना हाईकोर्ट की एक हालिया कानूनी टिप्पणी ने…

    Continue reading
    बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    बिहार में पटना के करबिगहिया में बंटी यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन

    CJP Parliament March: सीजेपी के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, ‘भविष्य में…’

    • By TN15
    • July 20, 2026
    CJP Parliament March: सीजेपी के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, ‘भविष्य में…’

    ‘चलो संसद’ मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- ‘ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें’

    • By TN15
    • July 20, 2026
    ‘चलो संसद’ मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- ‘ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें’